33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

दो दिन में समाप्त हुआ एशेज टेस्ट, ICC ने जारी की नई रेटिंग

नई दिल्ली : इस समय इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां एशेज सीरीज खेली जा रही है। अब तक सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से तीन मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर अपना दबदबा कायम कर लिया है। चौथे मैच की बात करें तो यह मुकाबला केवल दो दिन में ही खत्म हो गया, जो अपने आप में एक अनोखी घटना थी। इस दो दिवसीय मैच को इंग्लैंड की टीम ने अपने नाम किया। इसके बाद ICC ने इस मैदान की पिच की रेटिंग जारी की है, जो कि अच्छी नहीं बताई गई।

ICC ने मेलबर्न पिच को असंतोषजनक रेटिंग दी, एक डिमेरिट प्वाइंट रिकॉर्ड

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच को केवल दो दिन तक ही खेला जा सका। जो दर्शक तीसरे और चौथे दिन मैच देखने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें निराशा हाथ लगी। अब ICC ने मेलबर्न की पिच को असंतोषजनक रेटिंग दी है और एक डिमेरिट प्वाइंट भी आवंटित किया है, जो अगले पांच साल तक प्रभावी रहेगा। यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेलबर्न के लिए अच्छी खबर नहीं मानी जा सकती। पहले लो स्कोरिंग मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, और उसके बाद पिच को भी संतोषजनक रेटिंग नहीं मिली।

36 विकेट दो दिन में, बल्लेबाजों का अर्धशतक भी नहीं चला काम आया

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच में कुल केवल 142 ओवर फेंके गए और दो दिनों के दौरान 36 विकेट गिर गए। इंग्लैंड ने चौथी पारी में दिए गए स्कोर का पीछा तो कर लिया, लेकिन इसके बावजूद उनके छह विकेट गिर गए। खास बात यह रही कि दोनों टीमों के किसी भी बल्लेबाज ने शतक का जश्न मनाने की बात तो छोड़ दें, अर्धशतक भी पूरा नहीं कर पाया।

पिच पर बोले जेफ क्रो, जताई अपनी प्रतिक्रिया

आईसीसी एलीट पैनल के सदस्य जेफ क्रो ने मेलबर्न पिच को लेकर कहा कि यह पूरी तरह से गेंदबाजों के पक्ष में थी। उनका कहना था कि मैच के पहले ही दिन 20 विकेट गिरे और दूसरे दिन 16 विकेट। किसी भी बल्लेबाज ने 50 का आंकड़ा पार नहीं किया, जो दर्शाता है कि यह पिच ICC की गाइडलाइंस के अनुसार असंतोषजनक थी।

सिडनी में 4 जनवरी से होगा एशेज का आखिरी मैच

इस बीच एशेज सीरीज के चार मैच पूरे हो चुके हैं, जिसमें से तीन मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते और एक में इंग्लैंड ने सफलता पाई। अब पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच बाकी है, जो 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि सिडनी की पिच इस मैच में कैसी रहती है और कौन सी टीम अंतिम टेस्ट में बाजी मारने में कामयाब होती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles