26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अटल डुआथलॉन 2025 का हुआ भव्य आयोजन, 21 राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

भोपाल।(nst news) गत दिवस21दिसंबर 2025 पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश तथा भोपाल जिला ट्रायथलॉन संघ के संयुक्त तत्वावधान में “अटल डुआथलॉन 2025 (अटल डुआथलॉन 2.0)” का भव्य एवं सफल आयोजन 21 दिसंबर 2025 को अटल पथ, भोपाल में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 21 राज्यों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर खेल कौशल, अनुशासन एवं फिटनेस का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खेल मंत्री ने किया आयोजन का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में फिटनेस, अनुशासन एवं खेल संस्कृति को सशक्त आधार मिलता है।

5 किमी एंड्योरेंस ओपन रन से हुई प्रतियोगिता की शुरुआत

प्रतियोगिता की शुरुआत 5 किलोमीटर एंड्योरेंस ओपन रन से हुई।
इस स्पर्धा में—
पुरुष वर्ग
प्रथम: एस. सी. बिस्कट चंद्रा
द्वितीय: संजय
तृतीय: रविंद्र सिंह
महिला वर्ग
प्रथम: राजलक्ष्मी धनंजय मोहले
द्वितीय: सुजाता गायकवाड
तृतीय: मंजरी चंद्रशेखर भद्रक

सब-जूनियर वर्ग में नन्हे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

इसके उपरांत सब-जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की डुआथलॉन स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने 2 किमी दौड़ – 4 किमी साइकिलिंग – 2 किमी दौड़ का चुनौतीपूर्ण फॉर्मेट सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
सब-जूनियर बालक वर्ग
प्रथम: हिमांशु नंदकिशोर नारखेडे (महाराष्ट्र)
द्वितीय: अर्पित निवारे (मध्यप्रदेश)
तृतीय: जियान अली (मध्यप्रदेश)
सब-जूनियर बालिका वर्ग
प्रथम: अनुष्का हिंगगांवकर (मध्यप्रदेश)
द्वितीय: आरोही रैकवार (मध्यप्रदेश)
तृतीय: मायाश्री अंसारी (मध्यप्रदेश)
सामूहिक डुआथलॉन रेस में सभी आयु वर्गों की भागीदारी
इसके पश्चात सभी आयु वर्गों के खिलाड़ियों के लिए 2 किमी रन – 16 किमी साइकिलिंग – 2 किमी रन फॉर्मेट में सामूहिक डुआथलॉन रेस आयोजित की गई। विभिन्न वर्गों में परिणाम इस प्रकार रहे—

मास्टर्स पुरुष वर्ग

प्रथम: इमान खान
द्वितीय: जगदीश पवार
तृतीय: सुरेंद्र पारीक
मास्टर्स महिला वर्ग
प्रथम: कीर्ति जैन
द्वितीय: श्रीमती नैना वासनी
तृतीय: श्रीमती रजनी गौर
सीनियर पुरुष वर्ग
प्रथम: अभिषेक मॉडलवॉल (मध्यप्रदेश)
द्वितीय: नरेंद्र रैकवार
तृतीय: सुनील कुमार (जम्मू-कश्मीर)
जूनियर बालक वर्ग
प्रथम: जैतिन अहिरवार
द्वितीय: अक्षत निवारे
तृतीय: कृष्णा श्रीवास
जूनियर बालिका वर्ग
प्रथम: कुमारी तनिष्क सिंह
द्वितीय: कुमारी मानव पावले
तृतीय: कुमारी स्पर्श सिंह

विजेताओं को किया गया सम्मानित

सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण अमिताभ पांडे (निदेशक, इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय), राजेंद्र अर्गल (वरिष्ठ समाजसेवी), डॉ. संतोष कटियार (डायरेक्टर, एक्रोबैट स्पोर्ट्स) एवं रामाधार झा (वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक, SAI) द्वारा किया गया।

खेल भावना और युवा ऊर्जा को मिली नई दिशा

यह आयोजन खेल भावना, फिटनेस संस्कृति एवं युवा ऊर्जा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। आयोजन समिति की ओर से कैप्टन मनोज कुमार झा, प्रशिक्षक — राज्य ट्रायथलोन अकैडमी द्वारा सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, अधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles