शारजाह क्रिकेट और दाऊद इब्राहिम का रिश्ता, मैच फिक्सिंग के आरोपों ने मचाई थी हलचल

0

नई दिल्ली : खेलनामा की किताबगाथा के पिछले अंक में आपने पढ़ा कि 1983 विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेटरों की कमाई में बढ़ोतरी हुई थी, जिसके चलते खिलाड़ियों और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच टकराव की स्थिति बनी थी। इसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए इस अंक में हम बताएंगे कि कैसे 1990 के दशक में शारजाह क्रिकेट का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा। उस दौर में वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों के साथ-साथ अधिकारियों को भी भारी-भरकम फीस, आकर्षक पुरस्कार, महंगे उपहार और अन्य सुविधाएं मिलती थीं। क्रिकेट की दुनिया में दाऊद इब्राहिम जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों की मौजूदगी और उनके कथित संरक्षण को लेकर भी चर्चाएं होती थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मैगजीन ने अपनी किताब ‘नॉट जस्ट क्रिकेट’ में इस पूरे दौर और उससे जुड़े घटनाक्रमों का विस्तार से उल्लेख किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘बीसवीं सदी का आखिरी दशक मेरे लिए एक अच्छी शुरुआत के साथ शुरू हुआ, क्योंकि 1990 में मुझे शारजाह के न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थान) पर ‘ऑस्ट्रेलेसिया कप’ को कवर करने की जिम्मेदारी मिली। तेल से समृद्ध अमीरात के अरबपति शेख अब्दुल रहमान बुखातिर के लिए क्रिकेट कमाई का एक बड़ा जरिया बन गया था। यह एक ऐसी जगह थी जहां क्रिकेटरों को इनाम के तौर पर बहुत पैसा मिलता था। चाहे वह फीस के रूप में हो, पुरस्कार के रूप में हो या फिर रिटायर हो चुके क्रिकेटरों के लिए दी जाने वाली रकम के रूप में।’

भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों का प्रमुख मेजबान बना शारजाह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों और अधिकारियों को इन मैचों में हिस्सा लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं थी, क्योंकि खराब होते राजनयिक संबंधों की वजह से उपमहाद्वीप के इन दोनों कट्टर दुश्मनों के लिए एक-दूसरे के देश में जाकर नियमित रूप से खेलना मुश्किल हो गया था। शारजाह ने इस कमी को पूरा किया। इससे लाखों लोगों को अपने इन दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलते देखने का मौका मिला, शायद दुनिया में किसी भी खेल के सबसे बड़े प्रशंसक समूह है। उन्हें इस बात का कोई डर नहीं था कि कड़वी राजनीतिक लड़ाई उनके खेल का मजा खराब कर देगी।’

भारत-पाकिस्तान के शारजाह मुकाबलों पर दोनों क्रिकेट बोर्ड की सहमति

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘भारत में सरकारी चैनल ‘दूरदर्शन’ पर इन मैचों की लाइव कवरेज दिखाई जाती थी। जॉर्ज ऑरवेल ने खेल प्रतियोगिताओं को ‘बिना गोलीबारी वाला युद्ध’ कहा था। कुछ ऐसा ही नजारा शारजाह के रेगिस्तान में देखने को मिलता था। वहां रहने वाले हजारों भारतीय और पाकिस्तानी प्रवासियों में से ज्यादातर अकुशल मजदूर थे। वह एक-दूसरे के प्रति गहरी नफरत के साथ चिल्लाते और शोर मचाते थे। पैसे की कोई कमी नहीं थी और न ही दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कोई विरोध था, बल्कि उनके अधिकारियों को वहां बुलाकर शाही मेहमानों की तरह सम्मान दिया जाता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लेफ्ट-आर्म स्पिनर दिलीप दोषी ने अपनी किताब ‘स्पिन पंच’ में लिखा है, ‘खाड़ी देशों में होने वाले ऐसे टूर्नामेंटों के आयोजक शानदार मेहमाननवाजी करते हैं और महंगे तोहफे भी देते हैं। ऐसे में, भारतीय क्रिकेट के वरिष्ठ दिग्गजों को यह समझदारी दिखानी चाहिए कि उन्हें क्या स्वीकार करना है और क्या ठुकरा देना है।’

शारजाह में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलता था एकमुश्त इनाम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘मसाला मैच (प्रदर्शनी मैचों) के आयोजक भरत रेड्डी उन टीमों में से एक का हिस्सा थे, जिन्होंने शारजाह में पहली ‘बेनिफिट सीरीज’ खेली थी। इस सीरीज के दौरान, क्रिकेट में योगदान देने वाले भारत और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों को एकमुश्त इनाम दिया गया था। शुरुआत में यह रकम लगभग 15,000 डॉलर प्रति खिलाड़ी थी, जो 2000 के मैच-फिक्सिंग कांड के बाद इन मैचों के बंद होने तक बढ़कर 50,000 डॉलर हो गई थी।’

भुगतान में देरी से मैच से पहले पैदा हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘शारजाह में पहला मैच माधव मंत्री की मदद (बेनिफिट) के लिए आयोजित किया गया था। रेड्डी को याद है कि मैच से ठीक पहले भुगतान को लेकर विवाद हो गया था। उन्हें यह तो ठीक से याद नहीं कि खिलाड़ियों को कितनी रकम देने का वादा किया गया था, लेकिन वे बताते हैं, ‘शायद लगभग 700 डॉलर।’ खिलाड़ी चाहते थे कि यह रकम उन्हें मैच से एक दिन पहले मिल जाए। शेख के लिए इन मैचों का आयोजन करने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आसिफ इकबाल इस बात के लिए मान गए और अगले दिन मैच तय समय पर खेला गया।’

जावेद मियांदाद के ऐतिहासिक छक्के ने शारजाह में रच दिया था इतिहास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘इन मैचों को देखने वाले लोगों के जेहन में कई यादगार पल आज भी ताजा हैं। इनमें से एक है जावेद मियांदाद का वह छक्का है, जो उन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर मारा था और जिसकी बदौलत पाकिस्तान को एक असंभव जीत मिली थी। एक और यादगार पल वह था, जब भारत ने महज 125 रनों के छोटे से स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया था। ये दोनों ही मैच कपिल देव की कप्तानी में खेले गए थे।’

1982 में शारजाह क्रिकेट से जुड़ा बड़ा विवाद सामने आया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘क्रिकेट शुरू होने से पहले ही 1982 में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। पाकिस्तानी टीम के खिलाफ एक प्रदर्शनी सीरीज खेलने पहुंचे दिलीप वेंगसरकर को दुबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वापस भेज (डिपोर्ट कर) दिया गया। हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों के बर्ताव से कहीं ज्यादा खेल जगत को इस बात ने परेशान किया कि बाकी भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह खामोश रहे। किसी ने भी अपने साथी खिलाड़ी के समर्थन में आवाज नहीं उठाई। असल में क्या हुआ था, जिसके कारण वेंगसरकर को कोचीन के रास्ते वापस लौटना पड़ा, यह किसी को ठीक से नहीं पता, लेकिन अभिषेक मुखर्जी के एक ब्लॉग से इस पर कुछ रोशनी पड़ती है।’

क्रिकेट में क्यों खड़ा हुआ था विवाद?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘मुखर्जी बताते हैं कि दुबई जाने वाली उसी ‘गल्फ एयर’ की उड़ान में क्रिकेटरों के साथ कुछ फिल्मी सितारे भी सवार थे। इमिग्रेशन लाइन में ये अभिनेता क्रिकेटरों के पीछे खड़े थे। अभिनेताओं को पहचान लेने के बाद, इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनसे लाइन में सबसे आगे आ जाने को कहा। अगर इससे क्रिकेटरों को बुरा लगा भी, तो उनमें से ज्यादातर ने इसे जाहिर नहीं किया, लेकिन दिलीप वेंगसरकर डिप्लोमेटिक नहीं थे। उन्होंने एक टिप्पणी कर दी।’

वेंगसरकर को यूएई में घुसने से रोका गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘मुखर्जी आगे बताते हैं कि वेंगसरकर ने ठीक-ठीक क्या कहा था, यह साफ नहीं है, लेकिन उनका अनुमान है कि शायद यह एक मजाक था, जिसमें थोड़ा व्यंग्य भी शामिल था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘उन्होंने एक ऐसी बात कही जिसे मजाक में उड़ा दिया जाना चाहिए था, लेकिन उस अधिकारी को यह मजाक पसंद नहीं आया और उसने वेंगसरकर को यूएई में घुसने से रोक दिया। अधिकारी का तर्क था कि वेंगसरकर ने ‘मराठी भाषा में एक अपमानजनक टिप्पणी की थी’।’

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के बीच बढ़ गई थी गहरी दरार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘संयोग से, जब मैं चंडीगढ़ में था, तब वधवानी दिल्ली में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के स्पोर्ट्स एडिटर थे। उन्होंने रांची में खेले गए एक प्रदर्शनी मैच (एग्जीबिशन मैच) की कमाई के बंटवारे को लेकर सुनील गावस्कर और कपिल देव के बीच हुई तीखी बहस पर एक लंबा लेख लिखा था। उस लेख से यह बिल्कुल साफ हो गया था कि इन ‘मसाला मैचों’ (मनोरंजन के लिए खेले जाने वाले मैचों) की वजह से भारतीय टीम के खिलाड़ियों के बीच गहरी दरार पैदा हो रही थी।’

खिलाड़ी क्यों साधे रहे चुप्पी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘वेंगसरकर वाली यह घटना यह भी दिखाती है कि पैसे के लालच ने टीम के बाकी खिलाड़ियों के बर्ताव पर कैसा असर डाला। उन मैचों में मिलने वाली भारी रकम और खाड़ी देशों (गल्फ) में रहने वाले अमीर प्रवासियों द्वारा अपने ‘हीरो’ खिलाड़ियों पर बरसाए गए महंगे तोहफों की वजह से, शायद खिलाड़ियों ने चुप रहना ही बेहतर समझा। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी का साथ देने के बजाय खुद को देश से निकाले जाने और अपनी कमाई खोने के जोखिम से बचाना ज्यादा जरूरी समझा।’

शारजाह क्रिकेट पर लगा मैच-फिक्सिंग का दाग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘शारजाह की एक और विरासत मैच-फिक्सिंग है। हालांकि, कोई भी कभी रंगे हाथों नहीं पकड़ा गया, लेकिन कुछ मैचों के अजीबोगरीब नतीजों ने कई संदेह खड़े कर दिए थे। इन संदेहों को और बल तब मिला जब यूएई में कई ऐसे बिचौलिए और सट्टेबाज सामने आए, जो क्रिकेट के संरक्षक बन बैठे थे। दाऊद इब्राहिम अक्सर शारजाह जाया करता था, यहां तक कि स्टेडियम में उसके लिए एक बॉक्स भी आरक्षित था। 1993 में बॉम्बे में हुए बम धमाकों से पहले दाऊद उन कई भारतीय ‘व्यापारियों’ में से एक था, जिनका खाड़ी देशों खासकर दुबई में भारी निवेश था। उसे भारतीय फिल्मों और क्रिकेट का एक बड़ा संरक्षक माना जाता था।’

बीसीसीआई के दोहरेपन की तस्वीर आई सामने

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘अब जाकर मुझे बीसीसीआई के दोहरेपन का एहसास होता है। एक तरफ तो वे खिलाड़ियों के साथ पैसों को लेकर लड़ते थे और तर्क देते थे कि खिलाड़ियों के लालच की वजह से ही अनैतिक काम (जैसे मैच-फिक्सिंग) होते हैं, लेकिन दूसरी तरफ वे उन्हें सिर्फ ज्यादा पैसे कमाने के लिए शारजाह में खेलने की इजाजत भी दे देते थे। मेरे करियर और जिंदगी के उस दौर में, पैसे और लालच के ये मुद्दे और खिलाड़ियों व प्रशासकों के बीच के टकराव भारत के बाहर किसी क्रिकेट सीरीज को कवर करने के मुख्य रोमांच के सामने बस साइड स्टोरी ही थे।

रेगिस्तानी शहर की भव्यता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप मैगजीन लिखते हैं, ‘मुझे उस रेगिस्तानी शहर की भव्यता याद है, वहां के मैदान में दोपहर के खाने और चाय का शानदार इंतजाम और इतनी भव्य चीज का हिस्सा होने से मिलने वाला वह गर्व का अहसास। मुझे यह भी याद है कि कैसे एक पाकिस्तानी टैक्सी ड्राइवर की मासूमियत और हैरानी भरी एक टिप्पणी ने मुझे जमीन पर वापस ला खड़ा किया।’ क्रिकेट और खेलत से जुड़े ऐसे ही किस्सों के लिए जनसत्ता के खेलनामा से जुड़े रहें। अगले अंक में हम आपको बताएंगे कि कैसे बीसीसीआई ने ब्रॉडकास्टिंग से कमाना शुरू किया और दूरदर्शन का एकाधिकार खत्म हुआ।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here