IPL 2026 का रोमांच: 10 दिग्गजों ने प्लेऑफ के लिए की भविष्यवाणी, मुंबई इंडियंस प्रमुख पसंद

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन के लिए कई टीमें मजबूत और संतुलित नजर आ रही हैं, लेकिन दिग्गजों की टॉप 4 टीमों पर अलग-अलग राय हैं। फिर भी एक बात सभी की राय में कॉमन है कि मुंबई इंडियंस को कई दिग्गजों ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों में शामिल किया है। इसके अलावा, ज्यादातर लोगों ने डिफेंडिंग चैंपियन RCB का भी नाम टॉप 4 में लिया है।

इस लिस्ट में इरफान पठान, आकाश चोपड़ा, पीयूष चावला, संजय बांगड़, वरुण एरोन जैसे कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपनी टॉप 4 टीमों का चयन किया है। वहीं, पर्पल कैप यानी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए भी दिग्गजों ने भविष्यवाणी की है। ज्यादातर लोगों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती का नाम लिया है।

IPL 2026 के लिए कौन से दिग्गज ने किन टॉप 4 टीमों के नाम पर की भविष्यवाणी
  • इरफान पठान: मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स
  • आकाश चोपड़ा: मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, पंजाब किंग्स
  • पीयूष चावला: मुंबई इंडियंस, केकेआर, आरसीबी, पंजाब किंग्स
  • संजय बांगड़: मुंबई इंडियंस, आरसीबी, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स
  • वरुण एरोन: मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी
  • सबा करीम: मुंबई इंडियंस, आरसीबी, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स
  • फाफ डु प्लेसिस: मुंबई इंडियंस, आरसीबी, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स या दिल्ली कैपिटल्स
  • चेतेश्वर पुजारा: मुंबई इंडियंस, केकेआर, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस
  • मोहम्मद कैफ: मुंबई इंडियंस, आरसीबी, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स
  • हनुमा विहारी: मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद
पर्पल कैप के लिए वरुण चक्रवर्ती सबसे आगे

वहीं, इन 10 पूर्व खिलाड़ियों में से छह दिग्गजों ने पर्पल कैप के लिए वरुण चक्रवर्ती के नाम की भविष्यवाणी की है। जबकि इरफान पठान ने जसप्रीत बुमराह, वरुण एरोन ने हर्षल पटेल, संजय बांगड़ ने युजवेंद्र चहल, और हनुमा विहारी ने कुलदीप यादव को इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में चुना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here