20.3 C
New Delhi
Sunday, March 9, 2025

फिट इंडिया मूवमेंट को समन्वित प्रयासों से जन आंदोलन बनाया जाएगा –खेल सचिव जुलानिया

भोपाल। विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने कहा कि आम जन के लिए फिट इंडिया अभियान भारत सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है जिसे जनांदोलन का रूप देकर समन्वित प्रयासों से सफल बनाया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल श्रीमती वीरा राणा, आयुक्त स्कूल शिक्षा श्रीमती जयश्री कियावत, संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ एस एल थाउसेन सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में खेल सचिव श्री जुलानिया ने अभियान का महत्व रेखांकित करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उच्च शिक्षा सहित अभियान से जुड़े विभाग, निजी संस्थान, क्लब आदि अपने अपने स्तर पर फिट इंडिया अभियान चलाकर आमजन को इसका लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जीवन शैली में बदलाव लाकर शारीरिक व्याधियों से बचा जा सकता है। खेल सचिव श्री जुलानिया ने भारत सरकार के नए कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
बैठक में खेल संचालक डॉ एस एल थाउसेन ने खेलो इंडिया, कोच डेवलपमेंट प्रोग्राम और नेशनल गेम्स के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी से खेल सचिव को अवगत कराया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles