31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

इंटरनेशनल करियर में 250+ विकेट्स लेने वाले भारतीय दिग्गज ने KSCA चुनाव लड़ने का बड़ा कदम उठाया

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने साल 2005 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी वह क्रिकेट के खेल से जुड़े रहे हैं। अब खबर है कि वेंकटेश कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के चुनावों में हिस्सा लेंगे। संभावना है कि ये चुनाव अक्टूबर और नवंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे।

वेंकटेश प्रसाद रह चुके हैं KSCA के उपाध्यक्ष

56 साल के वेंकटेश प्रसाद 2013 से 2016 तक कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के उपाध्यक्ष रह चुके हैं, जब अनिल कुंबले KSCA के अध्यक्ष थे। इसके बाद प्रसाद ने प्रशासनिक कार्यों से दूरी बना ली और कोचिंग करियर पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने मीडिया जगत में क्रिकेट विशेषज्ञ के रूप में भी काम किया। इसके अलावा, वे भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं और आईपीएल में पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) के साथ कोच के रूप में काम कर चुके हैं।

पैनल के बाकी सदस्यों की घोषणा बाद में होगी

वेंकटेश प्रसाद के पास अपार अनुभव है, क्योंकि वह कोच, सेलेक्टर और प्रशासक रह चुके हैं। उनके पैनल में अनुभवी प्रशासक विनय मृत्युंजय भी शामिल होंगे। मृत्युंजय केएससीए के पूर्व कोषाध्यक्ष और बीसीसीआई की वित्त समिति के सदस्य रह चुके हैं। जानकारी मिली है कि प्रसाद और मृत्युंजय आने वाले दिनों में अपने पैनल के बाकी सदस्यों की पूरी घोषणा करेंगे। रघुराम भट्ट की अध्यक्षता वाली केएससीए की कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होगा।

वनडे क्रिकेट में वेंकटेश प्रसाद ने लिए 196 विकेट

वेंकटेश प्रसाद ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में साल 1996 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 33 टेस्ट मैचों में कुल 96 विकेट चटकाए। इसके अलावा, 161 वनडे मैचों में उनके नाम पर 196 विकेट दर्ज हैं। इस तरह, इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने कुल 292 विकेट हासिल किए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles