नई दिल्ली : हॉकी इंडिया पहली बार पंजाब में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी करेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप सरकार के चार साल पूरे होने पर राज्य की खेल उपलब्धियों को घटती हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका होगा जब पंजाब किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा और मैच मोहाली व जालंधर में खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 26 या 27 अक्टूबर को होने की संभावना है, जिसमें पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। हालांकि, प्रतियोगिता से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी जारी नहीं हुई है। राज्य सरकार जल्द ही खेल परिवेश को और बेहतर बनाएगी और हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हर साल एक चार-देशीय हॉकी चैंपियनशिप आयोजित करने की भी योजना है।
44 साल बाद पंजाब में बैडमिंटन चैंपियनशिप की वापसी
भगवंत मान ने आगे कहा कि एसोसिएशन ने राज्य को हर साल एक चार-देशीय हॉकी टूर्नामेंट देने का वादा किया है और सरकार इस कप के नाम को तय करने के साथ-साथ जल्द ही खेल बुनियादी बदलावों से जुड़ी योजनाएं पेश करेगी। इसी बीच, 44 साल के लंबे अंतराल के बाद पंजाब जालंधर में राष्ट्रीय अंडर-13 बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है, जिससे राज्य में खेल गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
सितंबर में ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ का आयोजन, खेलों का महाकुंभ सजेगा
पंजाब सरकार सितंबर 2026 में ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ का आयोजन करने जा रही है, जो राज्य का एक प्रमुख खेल महोत्सव है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेल और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। इस महोत्सव में 16 से 75 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों के लिए विभिन्न ग्रामीण और शहरी खेलों को शामिल किया जाएगा, जिससे हर वर्ग के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।


