22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

अरेरा प्रीमियर इण्टर हाउस सीनियर क्रिकेट लीग में बारिश से दूसरा मैच हुआ बाधित

भोपाल : अरेरा प्रीमियर इण्टर हाउस सीनियर क्रिकेट लीग में आज अरेरा रेड और अरेरा ग्रीन स्टार के बीच मैच खेला गया। जिसमें अरेरा ग्रीन ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 50 ओवर में 242 रन बनाए। आर्यन सिंह ने 104, अश्विन दास ने 37, द्रोण श्रीवास्तव ने 30 और अमित सिंह ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरज ग्रोवर ने 4, प्रतीक शुक्ला और ओम शुभ मिश्रा ने 2-2 आशुतोष गिरी ने 1 विकेट लिए। जवाबी पारी में अरेरा रेड हाउस ने 32.1 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 148 रन बना लिए थे। ओम शुभ मिश्रा ने 57, पीयूष सिंह ने 36 और श्रेया दीक्षित 30 रन बनाकर नाबाद रही। गेंदबाजी में सुमित शर्मा ने 2 द्रोण श्रीवास्तव और अश्विन दास ने 1-1 विकेट लिए *तभी बरसात के कारण मैच रोका गया जो कि फिर शुरू नहीं किया जा सका।

मैच के दौरान सीनियर क्रिकेट प्लेयर एवं बीडीसीए चयनकर्ता श्री डी के जैन ने प्लेयर्स का परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। कल मौसम साफ होने पर अरेरा रेड और ब्लू स्टार हाउस के बीच मैच खेला जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles