नई दिल्ली : इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं, तेज गेंदबाज़ आकाशदीप और अर्शदीप सिंह भी मौजूदा टेस्ट मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए। तीसरे टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की उंगली में चोट लग गई थी, जिस पर पहले ही संशय बना हुआ था। हालांकि उन्होंने विकेटकीपिंग की, लेकिन बल्लेबाज़ी करते समय दर्द के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। लगातार चोटों ने टीम की रणनीति और संतुलन दोनों को प्रभावित किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट दी। इसमें कहा गया, ‘‘उनका स्कैन कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर रख रही है।’’ पंत की चोट गंभीर हो सकती है। वह काफी दर्द में दिख रहे थे और जहां गेंद लगी वहां सूजन भी था। खून भी निकल रहा था। पंत को एंबुलेंस के तौर पर इस्तेमाल होने वाली गोल्फ कार्ट से मैदान से बाहर ले जाया गया। भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि पंत की चोट गंभीर न हो। वह भले विकेटकीपिंग न करें, लेकिन बल्लेबाजी करें। पंत बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। उनकी जगह पिछले मैच की तरह जुरेल विकेटकीपिंग कर सकते हैं। हालांकि, बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे।
उंगली की चोट के बाद बड़ा सवाल – बल्लेबाज़ी कर पाएंगे ऋषभ पंत?
ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। हालांकि उनकी उंगली में तकलीफ है, लेकिन नियमों के अनुसार, यदि टीम को जरूरत पड़ी और उनकी फिटनेस ने अनुमति दी, तो वह दोबारा बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर लौट सकते हैं। उनकी वापसी इस बात पर निर्भर करेगी कि मेडिकल टीम उन्हें खेलने की मंजूरी देती है या नहीं। आईसीसी के नियम के अनुसार चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाने वाला खिलाड़ी विकेट गिरने पर बल्लेबाजी करने के लिए आ सकता है। रिटायर आउट होने पर वह बल्लेबाजी करने नहीं आ सकता।
क्या ऋषभ पंत की जगह सब्स्टीट्यूट फील्डर उतर सकता है? जानें नियम
पंत जब चोटिल हुए उन्होंने 48 गेंद पर 37 रन ठोक दिए थे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर सकते हैं,क्योंकि उन्हें मैदान पर ही चोट लगी। आईसीसी के नियम के अनुसार मैदान पर चोट लगने पर सब्स्टीट्यूट फील्डर मिल सकता है। हालांकि, पहले से चोटिल होने पर सब्स्टीट्यूट नहीं मिलता। पंत को उंगली की चोट के लिए सब्स्टीट्यूट नहीं मिलता।


