PSL 2026 में विजेता टीम को मिलेगी इतनी प्राइज मनी, इंडियन प्रीमियर लीग से करोड़ों का अंतर

0

नई दिल्ली: वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय दो बड़ी टी20 लीग्स का रोमांच देखने को मिल रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन भी खेला जा रहा है। PSL 2026 का फाइनल मुकाबला 3 मई को पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विजेता और उपविजेता टीम के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। हालांकि पीसीबी अक्सर अपनी लीग को IPL से बेहतर बताने की कोशिश करता है, लेकिन प्राइज मनी के आंकड़े सामने आने के बाद दोनों लीग्स के बीच का बड़ा अंतर साफ नजर आ रहा है, जिससे एक बार फिर IPL की आर्थिक ताकत उजागर हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल 2026 को लेकर जो प्राइज मनी का ऐलान किया है उसमें उन्होंने विजेता टीम को 500,000 यूएस डॉलर देने का ऐलान किया है। मौजूदा समय में यदि इसे भारतीय रुपये में देखा जाए तो 47455250 रुपये आती है जिसमें ये 5 करोड़ रुपये से भी कम है। वहीं उपविजेता टीम को 300,000 यूएस डॉलर मिलेंगे यानी 28473150 रुपये दिए जाएंगे जिसमें रनरअप टीम को 3 करोड़ रुपये से भी कम मिलेंगे। ऐसे में आईपीएल के मुकाबले पीएसएल की विजेता टीम को मिलने वाली प्राइज मनी में काफी बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से अभी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के विजेता को मिलने वाली प्राइज मनी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि पिछले सीजन पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जब IPL 2025 का खिताब जीता था, तब उन्हें 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली थी। वहीं रनरअप रही पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये दिए गए थे।

ऐसे में अगर पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की प्राइज मनी से तुलना करें, तो दोनों लीग्स के विजेताओं के बीच इनामी राशि का अंतर 15 करोड़ रुपये से भी अधिक का नजर आता है। यही वजह है कि IPL आर्थिक रूप से दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बनी हुई है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि जब IPL 2026 की प्राइज मनी का आधिकारिक ऐलान होगा, तो यह अंतर और ज्यादा बढ़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here