अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत नहीं, देखें दोनों टीमों का शेड्यूल

0

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार, 19 नवंबर को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी किया। लंबे समय बाद यह देखा गया कि भारत और पाकिस्तान इस ICC टूर्नामेंट में अलग-अलग ग्रुप में रखे गए हैं। इस कारण, इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच की कोई पक्की संभावना नहीं है। पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम ग्रुप ए में है, जबकि दो बार की चैंपियन पाकिस्तान ग्रुप बी में शामिल है। दोनों टीमों का सामना केवल सुपर-6 चरण में ही संभव हो सकता है।

चारों ग्रुप से तीन-तीन टीमें सुपर-6 में पहुंचेंगी। भारत और पाकिस्तान को क्वालीफाई करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।भारतीय टीम के ग्रुप में बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड हैं। पाकिस्तान के ग्रुप में जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड हैं। भारतीय टीम को पहला मुकाबला 15 जनवरी को अमेरिका से भिड़ना है। पाकिस्तान को पहला मुकाबला 16 जनवरी को इंग्लैंड से खेलना है। भारत तीनों मुकाबले बुलावायो में खेलेगा। पाकिस्तान तीनों मैच हरारे में खेलेगा। नीचे दोनों टीमों का शेड्यूल देख सकते हैं।

ग्रुप ए- भारत, बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड।
ग्रुप बी- जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड।

भारत-पाकिस्तान ने कब-कब जीते खिताब

भारतीय अंडर-19 टीम ने 1999-00, 2007-08, 2012, 2017-18 और 2021-22 में खिताब जीता है। पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने 2003-04 और 2005-06 में खिताब जीता।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल
दिन मैच मैदान जगह
15 जनवरी यूएसए बनाम भारत क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो
17 जनवरी भारत बनाम बांग्लादेश क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो
24 जनवरी भारत बनाम न्यूजीलैंड क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो
24 जनवरी भारत बनाम न्यूजीलैंड क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो
अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का शेड्यूल
दिन मैच मैदान जगह
16 जनवरी पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब हरारे
19 जनवरी पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब हरारे
22 जनवरी जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब हरारे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here