पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में इन 5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों का रहा दबदबा

0

नई दिल्ली : पाकिस्तान की टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका की टीम को 8 विकेट से हरा दिया और इस टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीत लिया। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए आसान टारगेट (90 रन) मिला था जिसे इस टीम ने 2 विकेट पर हासिल कर लिया और आसानी से मैच को जीत लिया। इस टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी बॉलर मोहम्मद अब्बास ने 8 विकेट लिए और वो प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद बाद अगर इस सीरीज के बेस्ट टॉप-5 बैटर-बॉलर की करें तो बल्लेबाजी में सऊद शकील ने बाजी मारी और उन्होंने 2 मैचों में 214 रन बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे नंबर पर धनंजय डी सिल्वा रहे जिन्होंने 2 मैचों में 205 रन बनाए जबकि बाबर आजम ने 2 मैचों में 92 रन बनाए और 8वें स्थान पर रहे। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर साकिब खान, असिथा फर्नांडो और लाहिरु कुमारा रहे जिन्होंने 2-2 मैचों में 9-9 विकेट झटके।

पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के टॉप-5 बैटर-बॉलर
बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
सऊद शकील 2 3 214 71.33 46.62 17 0
धनंजय डी सिल्वा 2 3 205 68.33 66.34 26 0
कुसल मेंडिस 2 3 204 68 53.97 23 4
गाजी गोरी 2 3 137 45.67 59.31 9 0
अजान ओवैस 2 4 131 43.67 51.17 21 0
गेंदबाज मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
साकिब खान 2 43.2 260 9 18.33 165 0 1
असिथा फर्नांडो 2 66 396 9 28.89 260 0 0
लाहिरु कुमारा 2 68.1 409 9 32.33 291 0 1
मोहम्मद अब्बास 2 81 486 8 17.13 137 0 0
आमेर जमाल 1 29.3 177 6 15.17 91 0 0
रजाउल्लाह 2 60 360 6 46.17 277 0 0
मिलन प्रियानाथ रत्नायके 2 68 408 5 36.6 183 0 0
दिलशान मदुशंका 1 40 240 3 58.67 176 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here