नई दिल्ली: इंडिया ए ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए को तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में 171 रन के बड़े अंतर से हराया और सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों का धमाकेदार रूप देखने को मिला, जहां टीम ने कुल 58 बाउंड्रीज लगाईं — जिसमें 19 छक्के और 39 चौके शामिल थे। भारत की इस जोरदार जीत ने सीरीज पर उनकी पकड़ मज़बूत कर दी है।
पहले वनडे में भारत ने दमदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 413 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए की टीम सिर्फ 242 रन पर सिमट गई। इस एकतरफा जीत के साथ भारत ने न केवल सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली, बल्कि सीरीज़ जीतने की दिशा में भी मज़बूती से कदम बढ़ा दिए हैं। अब टीम इंडिया के पास इस सीरीज़ को अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 3 अक्टूबर, शुक्रवार को खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम एक और जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।
दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित इलेवन तैयार, क्या होंगे बड़े बदलाव?
टीम इंडिया दूसरे मैच में भी एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने की कोशिश करेगी और जीत हासिल करते हुए सीरीज को सील करने का प्रयास करेगी। पहले वनडे में शतक लगाने वाले प्रियांश आर्या और अर्धशतक लगाने वाले प्रभसिमरन सिंह एक बार फिर से दूसरे मैच में भारत के लिए पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं।
कप्तान श्रेयस ने पहले मैच में अच्छी लय पकड़ी और उन्होंने 83 गेंदों पर 110 रन ठोके, वो फिर से तीसरे क्रम पर नजर आ सकते हैं। रियान पराग और आयुष बदोनी भी पहले मैच में अच्छा स्कोर करने में कामयाब रहे और दूसरे मैच में भी उनका यही प्रयास हो सकता है। दोनों बैटिंग क्रम में चौथे व पांचवें स्थान पर नजर आ सकते हैं। इसके बाद बैटिंग क्रम में निशांत सिंधू और सूर्यांश शेडगे हो सकते हैं जबकि बॉलिंग डिपार्टमेंट में रवि बिश्नोई के अलावा सिमरजीत सिंह, गुरजनप्रीत सिंह और युद्धवीर सिंह नजर आ सकते हैं।
दूसरे वनडे के लिए इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), रियान पराग, आयुष बडोनी, निशंत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, सिमरजीत सिंह, गुरजनप्रीत सिंह, युद्धवीर सिंह चरक।

