भोपाल। एलएनसीटी कॉलेज द्वारा एलएनसीटी रायसेन रोड भोपाल केंपस मे आयोजित की जा रही 7th इंजीनियर्स ओलंपिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन गली क्रिकेट, चाइनीस चेकर, एथलेटिक्स, रस्साकशी, कैरम के फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें रस्साकशी पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में ब्लैक हाॅक्स ने मिहाल को हराकर विजेता रही। ब्लैक हाॅक्स टीम में धनंजय राय, संस्कार सेगर, अतिशय जैन, वेदांत सिंह परिहार, हर्ष नेमा, आर्यन पठान शामिल थे।
एथलेटिक्स 100 मी. पुरुष वर्ग मे एलएनसीटी के शिवम रघुवंशी प्रथम एवं आर्यन नायक द्वितीय स्थान पर रहे।
एथलेटिक्स 200 मी. पुरुष वर्ग में बीपीईएस के राहुल वर्मा प्रथम एवं बीटेक के आर्यन नायक द्वितीय स्थान पर रहे।
चाइनीस चेकर में एलएनसीटी एक्सीलेंस की श्रेया सोनी विजेता एलएनसीटी सीएसई आईओटी के ग्रंथ अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे।
- कैरम पुरुष वर्ग मे बीटेक सीएसई के फैजल शादाब विजेता एवं जय जैन बीटेक एआईएमएल उपविजेता रहे।
- कैरम महिला वर्ग में आस्था गुप्ता एमसीए विजेता एवं शैली यादव सीएसई उपविजेता रही।
- गली क्रिकेट महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में अर्बन हंटर्स ने श्रद्धा इलेवन को 4 रनों से हराया।

Third day of 7th Engineers Olympics
अर्बन हंटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनाली जैन 12, आयुषी दुबे 8 सारा के 8 रनों की बदौलत 5 ओवरो में 6 विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाएं। जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी श्रद्धा इलेवन की टीम 4 ओवरो में 25 रनों पर ऑल आउट हो गई। श्रद्धा इलेवन की टीम कप्तान श्रद्धा ने सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में आर एन टी यू ने ओरियंटल को 2 : 0 से हराकर एवं एलएनसीटी ने शाशिब कालेज को 2:0 से हराकर सेमी में स्थान बनाया महिला वर्ग में टी आई टी ने एमबीए को 2 :0 से तथा एलएनसीटी ने होस्टल गर्ल्स को 2:0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। बैडमिंटन महिला वर्ग में अनन्या एसआईआरटी ने श्रेयांशी एलएनसीटी को 2:1 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया बास्केटबॉल महिला वर्ग में एलएनसीटी ने आइकोनिक को 30,:28 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया दूसरा सेमी जेएलयू और बीएसएसएस के बीच होना है।



