16 साल के इस खिलाड़ी का जन्म 2007 में IPL शुरू होने से पहले हुआ था, लेकिन इस चीज का रहेगा मलाल

0

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का चैंपियन बनने के साथ अफगानिस्तान के खिलाड़ी अल्लाह गजनफर के साथ गजब का संयोग हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में मुजीब उर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ा था। 16 साल के इस खिलाड़ी का जन्म 2008 में आईपीएल शुरू होने से 9 महीने पहले हुआ था।

आईपीएल इतिहास का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को खेला गया था। वहीं गजनफर का जन्म 15 जुलाई 2007 को हुआ था। 16 साल बाद वह न सिर्फ लीग का हिस्सा बने बल्कि चैंपियन भी बन गए। हालांकि, वह पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रह गए। वह अफगानिस्तान के लिए 2 वनडे खेल चुके हैं। वनडे में उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया है। उन्होंने 3 टी20 में 5 और 6 लिस्ट ए मैच में 4 विकेट लिए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में मार्च 2024 में डेब्यू किया। टी20 क्रिकेट में वह 2022 में ही खेल पाए थे।

गजनफर दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं और आईपीएल 2024 की नीलामी में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। वह दिग्गज रविचंद्रन अश्विन से प्रभावित हैं। उन्होंने स्पोर्टस्टार से कहा था, “अश्विन, भारत के लिए चैंपियन स्पिनर रहे हैं और मुझे उनकी विविधताएं पसंद हैं। मैंने हमेशा उन्हें अपनी प्रेरणा माना है।”

करियर की शुरुआत तेज गेंदबाज के तौर पर की
पक्तिया प्रांत के जुर्मत जिले के रहने वाले गजनफर की लंबाई 6 फीट 2 इंच है। उनके कद को देखते हुए उन्होंने करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के रूप में की, लेकिन धीरे-धीरे अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान दौलत अहमदजई की निगरानी में वह एक स्पिनर बन गए। वह दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अंडर-19 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान टीम का हिस्सा थे। उन्होंने चार पारियों में 52 रन बनाए और आठ विकेट के साथ अपनी टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here