25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी ने किया अनोखा कारनामा, ऐसा करने वाली बनी पहली खिलाड़ी

नई दिल्ली: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 21वें मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस मैच में 46 रन बनाए और इसी के साथ वनडे फॉर्मेट में 4000 रन का महत्वपूर्ण मुकाम भी हासिल कर लिया। अट्टापट्टू अब श्रीलंका महिला टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इसके साथ ही वह महिला वनडे में 4000 रन बनाने वाली 20वीं खिलाड़ी भी बन गई हैं।

चमारी अट्टापट्टू ने 2010 से अब तक अपने वनडे करियर में कुल 120 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 35.17 की औसत से 4045 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 20 अर्धशतक बने हैं। 17 अप्रैल 2024 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में उन्होंने नाबाद 195 रन की पारी खेली, जो इस फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

श्रीलंका की ओर से वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाजों की बात करें तो वहां चमारी अट्टापट्टू के बाद शशिकला सिरिवर्धने दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने साल 2003 में वनडे में डेब्यू किया था और वह अपने करियर में 118 मुकाबलों में 18.44 की औसत के साथ 2,029 रन बनाने में कामयाब रही थी। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। वह अपने करियर में एक भी शतक नहीं लगा पाई थी। लिस्ट में तीसरे नंबर पर डिलानी मनोदरा का नाम है, उन्होंने 1363 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर एशानी लोकुसुरियागे का नाम है। उन्होंने वनडे में 1219 रन बनाए थे।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच नवी मुंबई में खेला जा रहा इस मैच काफी रोमांचक रहा। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच की शुरुआत में ही विशमी गुणरत्ने (0) के रूप में टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान चमारी अट्टापट्टू और हसिनी परेरा ने टीम को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। इस वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम अब तक पांच मैच खेल चुकी है, लेकिन उन्हें एक भी जीत नहीं मिली है। दो अंक उन्हें मैच रद्द होने के कारण मिले हैं, और टीम अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, बांग्लादेश ने पांच में से एक मैच जीतकर छठा स्थान हासिल किया है, जबकि पाकिस्तान इस समय अंक तालिका में आठवें नंबर पर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles