यह खिलाड़ी पिछले 37 दिन में एक या दो नहीं लगा चुका है तीन दोहरे शतक, अब CSK को हो रहा होगा अफसोस

0

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटर समीर रिजवी इन दिनों चर्चा में है। वह बल्ले से आग बरसा रहे हैं। एक के बाद एक उनके बल्ले से कमाल की पारियां निकली है। यह खिलाड़ी पिछले 37 दिन में एक या दो नहीं तीन दोहरे शतक लगा चुका है। समीर रिजवी के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने खास पोस्ट किया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अब अफसोस कर रही है।

रिजवी ने लगाया दोहरा शतक

समीर रिजवी ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ दोहरा शतक जमाया। उन्होंने दूसरी पारी में 164.78 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 159 गेंदों पर 262 रन बनाए। इस पारी में 20 छक्के और 21 चौके शामिल थे। समीर ने स्वास्तिक चिकारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 381 रन की साझेदारी की।

रिजवी ने 37 दिन में लगाए 3 दोहरे शतक

इससे पहले समीर ने अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में भी दो दोहरे शतक लगाए थे। उन्होंने 21 दिसंबर को त्रिपुरा के खिलाफ 97 गेंदों में 201 रन की पारी खेली थी। शतक जमाया था। वहीं चार दिन बाद ही उन्होंने विदर्भ के खिलाफ भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। उन्होंने इस मैच में 105 गेंदों में 202 रन बनाए। समीर ने विदर्भ के खिलाफ इस मैच में 10 चौके और 18 छक्के भी लगाए। अब गुजरात के खिलाफ इस भी खिलाड़ी ने दोहरा शतक लगाया। समीर रिजवी ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 157 और पांडिचेरी के खिलाफ 137 रनों की पारी खेली थी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया था रिलीज

पिछले सीजन तक समीर रिजवी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। आईपीएल ऑक्शन 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा था। पिछले साल मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। वह रिटेन नहीं किए गए। ऑक्शन में चेन्नई ने उनके लिए बोली तो लगाई लेकिन 95 लाख रुपए से आगे नहीं बढ़े। दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ में बिके खिलाड़ी को 95 लाख रुपए में खरीद लिया। अपने खिलाड़ी को शतकों की लाइन लगाते देख दिल्ली कैपिटल्स ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने रिजवी की पारी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ’37 दिन में तीसरा दोहरा शतक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here