हैदराबाद के इस स्टार खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

0

हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराया। राशिद खान को उनके ऑलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।


हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी ने राशिद ने मैच के बाद कहा, ‘मैं बस हर मैच में खुद को पॉजिटिव रखकर खेलने की कोशिश करता हूं। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अपनी स्किल्स पर भरोसा करता हूं और यही बातें मेरे पक्ष में काम कर रही हैं। मैं गेंदबाजी के दौरान वेरिएशन रखता हूं और बल्लेबाजों को रूम नहीं देने की कोशिश करता हूं। मैं पांच अलग तरह की लेग स्पिन गेंदबाजी करता हूं और पांच अलग एक्शन के साथ। मैं गेंदबाजी में वेरिएशन के जरिए खुद को सपोर्ट करता हूं। मैं अपनी बल्लेबाजी पर मेहनत कर रहा हूं। मैं अच्छी बल्लेबाजी करना चाहता हूं, जब मेरी टीम को इसकी जरूरत हो। मेरे कोच टॉम मूडी, मुथैया मुरलीधरन और वीवीएस लक्ष्मण हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं।’

SEE THIS ALSO – बुमराह के दम पर एबी डिविलियर्स भी हारे , मुंबई ने बेंगलुरू को 6 रन से दी मात


राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में दो विकेट पर 198 रन बनाए। संजू सैमसन 102 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 70 और बेन स्टोक्स ने नॉटआउट 16 रनों की पारी खेली। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाकर पांच विकेट से जीत अपने नाम की। डेविड वॉर्नर ने 37 गेंद पर 69, जॉनी बेयरेस्टो ने 28 गेंद पर 45, विजय शंकर ने 15 गेंद पर 35 और राशिद खान ने 8 गेंद पर नॉटआउट 15 रनों का योगदान दिया। राशिद ने गेंदबाजी के दौरान चार ओवर में 24 रन खर्चकर एक विकेट भी लिया।