विश्व क्रिकेट के दिग्गज द्वारा तैयार की गई यह टेस्ट प्लेइंग इलेवन बनी चर्चा का केंद्र

0

नई दिल्ली : आईपीएल का रोमांच अब खत्म हो चुका है। अब 6 जून से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट का नया रोमांच शुरू होने जा रहा है। इसी बड़े मुकाबले से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ ने टेस्ट क्रिकेट के लिए अपनी वर्ल्ड इलेवन चुनी है। इस टीम में भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल सहित कुल चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है। बांगड़ की इस चयनित टीम ने क्रिकेट फैंस के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है।

इस सूची में भारत-ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 4-4 खिलाड़ियों को संजय बांगड़ ने अपनी वर्ल्ड टेस्ट 11 में जगह दी है। केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह के रूप में चार भारतीय इस टीम का हिस्सा बने हैं। जबकि कंगारू टीम के चार खिलाड़ी, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस (कप्तान) और मिचेल स्टार्क इस टीम में शामिल हैं। इंग्लैंड के दो खिलाड़ी बेन स्टोक्स और जो रूट भी इस टीम का हिस्सा हैं।

बांगड़ की टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और ट्रेविस हेड को मिली है। उन्होंने नंबर 3 के लिए जो रूट को चुना है। वहीं नंबर 4 के लिए संजय ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल का नाम बताया है। उनकी टीम में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ को नंबर 5 पर जगह मिली है। जबकि बतौर विकेटकीपर संजय बांगड़ ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत को चुना है।

संजय बांगड़ की टीम का लीडर कौन है?

संजय बांगड़ ने अपनी वर्ल्ड टेस्ट इलेवन में नंबर 7 के लिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को चुना है। हालांकि उन्होंने न तो शुभमन गिल और न ही स्टोक्स को कप्तान बनाया है। इसके बजाय, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को अपनी टीम का लीडर चुना है। इस टीम में जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क और केशव महाराज को भी शामिल किया गया है।

टेस्ट के लिए बांगड़ की वर्ल्ड प्लेइंग 11

केएल राहुल, ट्रेविस हेड, जो रूट, शुभमन गिल, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, केशव महाराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here