श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में 3 बड़े नामों की एंट्री, भारत की प्लेइंग इलेवन तय

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी तीनों को शामिल किया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। टी20 क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मैच में वैभव, अभिषेक और संजू तीनों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।

श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर खेलेंगे। भारत ने इस मैच के लिए टीम में सिर्फ एक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह दी जबकि दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में शिवम दुबे होंगे जो फिनिशर का भी काम करेंगे। टीम में तीन स्पिनर को शामिल किया गया है जिसमें अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई हैं। जापान की पिच को देखते हुए भारतीय टीम ने ऐसा फैसला किया है। इस मैच के लिए भारत ने अपनी बल्लेबाजी में गहराई दी और 9 नंबर तक बल्लेबाज शामिल हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, थारिंडु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो।

इससे पहले एशियन गेम्स 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से जीत मिली और वो फाइनल में पहुंच गया। अब भारत और श्रीलंका में से जो भी जीतेगा उसका फाइनल में सामना पाकिस्तान के साथ होगा। पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच को बारिश की वजह से 13-13 ओवर का कर दिया गया था जिसमें बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 13 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन बनाए थे और इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 11.3 ओवर में 4 विकेट पर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here