भोपाल। मध्यप्रदेश के तीन तैराक 18वीं वर्ल्ड मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 12 से 18 अगस्त के बीच दक्षिण कोरिया के गुवांजु शहर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भारत के छह खिलाड़ी उतरेंगे। इनमें दो तैराक भोपाल से और एक उज्जैन से हैं। स्पर्धा में भोपाल के डॉ विक्रम बाथम, डॉ. कृष्ण चंद्र राैकवार और उज्जैन के दिलीप जोशी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. विक्रम बाथम श्रम विभाग में कार्यरत हैं। जबकि डॉ कृष्णचन्द्र रैकवार स्वास्थ विभाग के डीएलओ पद पर कार्यरत हैं। इन दोनों के अलावा दिलीप जोशी उज्जैन में पदस्थ हैं। यह जानकारी मध्यप्रदेश तैराकी एसोसिएशन के सह सचिव रामकुमार खिलरानी ने दी।