भोपाल | राज्य स्तरीय सब जूनियर थ्रोबाल प्रतियोगिता में भोपाल ने दोनों वर्गों (बालक/ बालिका) का खिताब अपने नाम किया। अरेरा कॉलोनी स्थित थ्रोबाल मैदान में बालक वर्ग के फाइनल मैच में भोपाल ने जबलपुर को लगातार दो सेटों में 15-10 और 15-12 से हराया, वहीं बालिका वर्ग में सुपर लीग के आधार पर भोपाल अपने सभी मैच जीतकर सबसे ज्यादा अंकों के साथ विजेता बना। पुरस्कार वितरण एएस सिंहदेव और मंजूश्री बारकिया और मोनू गोहिल ने किया।

