वुड्स ने दो शॉट से हमवतन हॉर्सेल को हराया
अटलांटा। अमेरिका के गोल्फर टाइगर वुड्स ने रविवार को पांच साल बाद पीजीए टूर चैम्पियनशिप जीता। दो साल बाद वापसी करने वाले वुड्स ने 71वें राउंड में हमवतन बिली हर्शेल को दो शॉट से हराकर मुकाबला जीता। यह उनके करियर का 80वां खिताब है। बिली हर्शेल दूसरे और डस्टिन जॉनसन तीसरे नंबर पर रहे: 42 साल के वुड्स ने 11 अंडर 269 के स्कोर के साथ मुकाबला अपने नाम किया। शुरुआती तीन राउंड के बाद वुड्स 12 अंडर 198 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर थे। चौथे और आखिरी राउंड में उनका प्रदर्शन खराब रहा। आखिरी राउंड में 1 ओवर 71 का कार्ड खेला। अमेरिका के ही बिली हर्शेल (271) दूसरे और डस्टिन जॉनसन (272) तीसरे नंबर पर रहे। वुड्स ने कहा-स्विंग वापस पा ली: इस जीत के बाद वुड्स ने कहा, “मैं बहुत मुश्किल वक्त से गुजरा हूं। साल की शुरुआत में जीतना मुश्किल था, लेकिन धीरे-धीरे मैंने अपनी स्विंग वापस पा ली। यह एक बेहद भावनात्मक फाइनल रहा। मुझे नहीं लगा था कि जीत जाऊंगा, लेकिन अंत शानदार हुआ।

