34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

तिलक वर्मा की अहम पारी से हैम्पशायर की लगातार दूसरी जीत

साउथंप्टन। भारत के टी20 विशेषज्ञ तिलक वर्मा ने गुरुवार को वनडे कप के ग्रुप-ए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैम्पशायर की एसेक्स पर पांच विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। तिलक ने 54 रन बनाए और जो वीदरली के साथ 98 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया। इस जीत के साथ हैम्पशायर दो मैचों में दो जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया, जबकि एसेक्स को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एसेक्स ने चार्ली एलिसन (80), टॉम वेस्ले (61) और रॉबिन दास (50) की बदौलत 285 रन बनाए। हैम्पशायर की ओर से काइल एबॉट, एडी जैक, डॉमिनिक केली और एंड्र्यू नील ने दो-दो विकेट झटके।  लक्ष्य का पीछा करते हुए हैम्पशायर ने कप्तान निक गबिन्स और अली ओर की 58 रन की साझेदारी से मजबूत शुरुआत की। अली के आउट होने के बाद तिलक तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए। उन्होंने आते ही बेहतरीन स्ट्रोक खेले और वीदरली के साथ मिलकर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। तिलक ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए, लेकिन 54 रन पर वेस्ले की गेंद पर बोल्ड हो गए।

तिलक के आउट होने के बाद वीदरली ने नाबाद 116 रन बनाकर टीम को 22 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। तिलक के लिए यह पारी खास रही, क्योंकि पिछले मैच में वह बिना खाता खोले आउट हुए थे। लाल गेंद से उनके हालिया प्रदर्शन में हैम्पशायर के लिए चार मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। जल्द ही वह दलीप ट्रॉफी में साउथ ज़ोन की कप्तानी करते नजर आएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles