अभी तक इन प्लेयर्स ने भारत के लिए टेस्ट में संभाली है कप्तानी, गिल बने 37वें कप्तान

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां पर टीम इंडिया मेजबानों के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरे का पहला मुकाबला हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जाएगा, जबकि आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया के नए युग की भी शुरुआत होगी जिसमें शुभमन गिल पहली बार कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे। रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद नए कप्तान के नाम का ऐलान होना स्वाभाविक हो गया था। इस रेस में पहले से ही शुभमन गिल का नाम आगे चल रहा था, जिसको लेकर अब ऐलान भी कर दिया गया है।

अभी तक भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 36 खिलाड़ियों ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है, जिसमें सबसे पहले इस फॉर्मेट में कप्तान कर्नल सीके नायडू बने थे। भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर है जिन्होंने कुल 68 मैचों में कप्तानी की और उसमें से टीम इंडिया को 40 मैचों में जीत मिली तो वहीं 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। गिल भारत के लिए इस फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले 5वें सबसे युवा कप्तान भी बन गए हैं।

इन प्लेयर्स ने भारत के लिए टेस्ट में संभाली है कप्तानी
नंबर कप्तान मैच जीत हार
1 कर्नल सीके नायडू 4 0 3
2 विजयनगरम के महाराजकुमार 3 0 2
3 इफ्तिखार अली खान पटौदी 3 0 1
4 लाल अमरनाथ 15 2 6
5 विजय हजारे 14 1 5
6 वीनू मांकड़ 6 0 1
7 गुलाम अहमद 3 0 2
8 पॉली उमरीगीर 8 2 2
9 हेमू अधिकारी 1 0 0
10 दत्ता गायकवाड़ 4 0 4
11 पंकज रॉय 1 0 1
12 गुलाबराय रामचंद 5 1 2
13 नारी कॉन्ट्रेक्टर 12 2 2
14 मंसूर अली खान पटौदी 40 9 19
15 चंदू बोर्डे 1 0 1
16 अजीत वाडेकर 16 4 4
17 एस. वेंकटराघवन 5 0 2
18 सुनील गावस्कर 47 9 8
19 बिशन सिंह बेदी 22 6 11
20 गुंडप्पा विश्वनाथ 2 0 1
21 कपिल देव 34 4 7
22 दिलीप वेंगसरकर 10 2 5
23 रवि शास्त्री 1 1 0
24 एस. श्रीकांत 4 0 0
25 मोहम्मद अजहरुद्दीन 47 14 14
26 सचिन तेंदुलकर 25 4 9
27 सौरव गांगुली 49 21 13
28 राहुल द्रविड़ 25 8 6
29 वीरेंद्र सहवाग 4 2 1
30 अनिल कुंबले 14 3 5
31 एमएस धोनी 60 27 18
32 विराट कोहली 68 40 17
33 अजिंक्य रहाणे 6 4 0
34 केएल राहुल 3 2 1
35 रोहित शर्मा 24 12 9
36 जसप्रीत बुमराह 3 1 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here