22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

2025 में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय: अभिषेक शर्मा नंबर 1, तिलक वर्मा इस स्थान पर

नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम ने साल 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया। साल का समापन भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत के साथ किया, जिससे टीम की ताकत और आत्मविश्वास दोनों बढ़े। टी20 प्रारूप में इस साल कई भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन ओपनर अभिषेक शर्मा ने खास प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अभिषेक शर्मा का शानदार साल: 1602 रन

साल 2025 में टी20 प्रारूप में अभिषेक शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा और इस उपलब्धि के दम पर वे आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक टी20 बैटर बने। अपनी दमदार बैटिंग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। इस साल टी20 में अभिषेक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 41 मैचों में 40 पारियों में 202.01 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1602 रन बनाए, जिनमें 3 शतक और 9 अर्धशतक शामिल थे।

दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव

अभिषेक के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे जिनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन तो अच्छा नहीं रहा, लेकिन आईपीएल में अपने प्रदर्शन के दम पर वो दूसरे पोजीशन पर रहे। सूर्या ने इस साल 42 मैचों की 40 पारियों में 152.35 की स्ट्राइक रेट से 1100 रन बनाए जिसमें 5 अर्धशतक शामिल रहे। तीसरे स्थान पर साई सुदर्शन रहे जिन्होंने 21 मैचों की 21 पारियों में 155.39 की स्ट्राइक रेट से 951 रन बनाए जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे।

पांचवें स्थान पर तिलक वर्मा

साल 2025 में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर शुभमन गिल रहे। उन्होंने 30 मैचों की 30 पारियों में 149.60 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 941 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल थे। वहीं, टॉप 5 में पांचवें स्थान पर तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 36 मैचों की 31 पारियों में 132.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 910 रन बनाए, जिनमें 6 अर्धशतक शामिल थे।

टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा- 1602 रन
सूर्यकुमार यादव- 1100 रन
साई सुदर्शन- 951 रन
शुभमन गिल- 941 रन
तिलक वर्मा- 910 रन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles