इंटरनेशनल क्रिकेट में 2026 के टॉप सिक्स हिटर्स, इशान किशन तीसरे नंबर पर

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक्शन में नजर आएगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी। सीरीज से पहले अगर 2026 में अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की बात करें, तो इस सूची में तीन भारतीय बल्लेबाज अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। इनमें इशान किशन, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। खास बात यह है कि छक्के लगाने के मामले में शिवम दुबे फिलहाल अभिषेक शर्मा से आगे चल रहे हैं, जबकि इशान किशन टॉप-3 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

इशान किशन ने बनाई टॉप-3 में जगह

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में यानी क्रिकेट के तीनों प्रारूप टेस्ट, वनडे और टी20आई को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर ऑस्ट्रिया के बैटर करणवीर सिंह मौजूद हैं जिन्होंने अब तक खेले 24 मैचों में कुल 78 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के तूफानी बैटर शिमरोन हेटमायर मौजूद हैं जिन्होंने 18 मैचों में 50 छक्के लगाए हैं। तीसरे स्थान पर भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन हैं जो इस साल यानी साल 2026 में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को मिलाकर 28 मैचों में 49 छक्के लगाए हैं।

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे 7वें स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने अब तक खेले 25 मैचों में 34 छक्के लगाए हैं तो वहीं अभिषेक शर्मा इस सूची में 9वें स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने इस साल अब तक खेले 23 मैचों में 31 छक्के लगाए हैं। दसवें स्थान पर इस लिस्ट में क्रोएशिया के बल्लेबाज कॉनर मैथ्यू कैरोल हैं जिन्होंने 5 मैचों में ही 30 छक्के लगाए हैं। हैरी ब्रुक इस लिस्ट में 5वें नंबर पर 26 मैचों में 42 छक्के लगाकर मौजूद हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिनमें आगे बदलाव हो सकते हैं।)

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
प्लेयर साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौके छक्के
करणवीर सिंह 2026-2026 24 24 3 895 164 42.61 484 184.91 2 4 2 72 78
शिमरोन हेटमायर 2026-2026 18 18 3 661 85 44.06 405 163.2 0 4 0 41 50
इशान किशन 2026-2026 28 27 0 986 125 36.51 580 170 2 6 2 104 49
कुशल भुरतेल 2026-2026 19 19 2 765 129 45 560 136.6 3 2 1 79 42
हैरी ब्रुक 2026-2026 26 29 4 1078 136* 43.12 866 124.48 2 7 1 98 42
आदिल बट्ट 2026-2026 11 11 2 532 116 59.11 305 174.42 3 2 0 53 35
शिवम दुबे 2026-2026 25 21 6 488 66 32.53 285 171.22 0 2 2 29 34
हामिद शाह 2026-2026 9 9 1 531 95 66.37 326 162.88 0 5 0 41 32
अभिषेक शर्मा 2026-2026 23 23 1 514 84 23.36 277 185.55 0 5 6 57 31
कॉनर मैथ्यू कैरोल 2026-2026 5 5 1 395 150* 98.75 199 198.49 1 3 0 30 30

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here