बड़ा तालाब में तिरंगा यात्रा: 50 बोट और 100 खिलाड़ी देंगे देशभक्ति का संदेश

0

(NST News) भोपाल. राजधानी भोपाल का बड़ा तालाब 14 अगस्त की सुबह देशभक्ति के रंग में रंग जाएगा। मध्यप्रदेश खेल विभाग द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में 50 से अधिक बोट और 100 से ज्यादा वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह आयोजन सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि होंगे।

आयोजन स्थल पर तिरंगे और रंग-बिरंगे झंडों से भव्य सजावट होगी। वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी बोटों पर तिरंगे के साथ परेड करेंगे और तैराकी, रोइंग, कयाकिंग सहित विभिन्न जलक्रीड़ा गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए तिरंगे की महिमा और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। खेल विभाग का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल जलक्रीड़ा का प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं और आमजन में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए मनोरंजन व खेल गतिविधियों की भी व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर विशेष इंतजाम, मास्क, सैनिटाइजेशन और सुरक्षित दूरी जैसी सावधानियां अपनाई जाएंगी। यह तिरंगा यात्रा भोपाल के बड़े तालाब को देशभक्ति के अद्भुत नजारे से भर देगी और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की एक यादगार कड़ी बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here