इस सीजन आरसीबी के लिए चमके दो बल्लेबाज, 500 रन का आंकड़ा पार

0

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वैसे तो किसी भी चैंपियन टीम में हर खिलाड़ी का योगदान अहम होता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन निर्णायक साबित होता है। इस सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। इस साल केवल दो ही बल्लेबाज 500 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। चलिए देखते हैं कि इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाज कौन रहे।

कोहली का धमाका, 600 रन पार; पाटीदार भी 500 के ऊपर

विराट कोहली ने इस साल के आईपीएल में 16 मैच खेलकर 675 रन बनाए हैं। एक बार तो वे ऑरेंज कैप की रेस में भी आ गए थे, लेकिन टूर्नामेंट खत्म होते होते बाकी बल्लेबाज उनसे आगे निकल गए। हालां​कि इसके बाद भी उनका टॉप 5 में है। इसके बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रजत पाटीदार रहे, जो आरसीबी के कप्तान भी हैं। उन्हीं की कप्तानी में आरसीबी ने बैक टू ​बैक दो बार ट्रॉफी जीती है। रजत पाटीदार ने 15 मैच खेलकर 501 रन बनाए हैं। इन दो के अलावा आरसीबी का और कोई भी बल्लेबाज 500 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड ने भी निभाई अहम भूमिका

इन दो के बाद तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल का नाम आता है। जिन्होंने 16 मैच खेलकर 464 रन बनाए हैं। इसके बाद टिम डेविड हैं, जिन्होंने 16 मैच खेलकर 305 रन अपने नाम किए हैं। रनों के मामले में बाकी किसी बल्लेबाज का बहुत बड़ा योगदान नहीं रहा।

आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी

इस बीच विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 16 मैच खेलकर 28 विकेट चटकाए और पर्पल कैप जीतने से सिर्फ एक विकेट से चूक गए। 29 विकेट लेकर कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप अपने नाम की। रसिख सलाम दार ने 12 मैचों में 19 विकेट हासिल किए, जबकि जोश हेजलवुड ने 13 मैचों में 15 विकेट झटके। हालांकि अन्य गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब देखना होगा कि अगले सीजन में सभी टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here