न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दो और खिलाड़ियों ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से कर दिया तौबा

0

नई दिल्ली: ट्रेंट बोल्ट, केन विलियमसन, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्युसन के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दो और खिलाड़ियों ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से तौबा कर दिया है। ये खिलाड़ी ड्वोन कॉनवे और फिन एलेन हैं। इन खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को तरजीह देने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ दिया है। एनजेडसी प्रणाली के तहत,केंद्रीय अनुबंध के लिए पात्र होने के लिए खिलाड़ियों को अंतररष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने पर घरेलू सुपर स्मैश टूर्नामेंट के लिए स्वयं को उपलब्ध कराना होता है। कॉनवे ने केन विलियमसन की तरह ही अनौपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और जनवरी में श्रीलंका के व्हाइट बॉल मैचों को छोड़कर सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे,तब वह SA20 में व्यस्त होंगे। कॉनवे जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलते दिख सकते हैं। वह साउथ अफ्रीका के ही रहने वाले हैं। 2017 में देश छोड़कर न्यूजीलैंड आ गए थे।

व्हाइट बॉल क्रिकेट बेहतरीन ओपनर 25 साल के फिन एलेन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते दिखेंगे। उन्हें न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) ने अनौपचारिक अनुबंध की पेशकश नहीं की है। हालांकि वे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में चयन के लिए पात्र हैं। कॉनवे और एलन दोनों को पिछले महीने अनुबंध सूची में शामिल किया गया था और अब उन्हें रिप्लेस किया जाएगा। कॉनवे को अगले महीने अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। वह न्यूजीलैंड के सभी 9 आगामी टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वॉर्म अप मैचों के लिए भी प्रतिबद्धता जताई है। इसमें पाकिस्तान में त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here