मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय वुशू में जीते रजत पदक

0

जबलपुर: मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों ने एक्रोपोलिस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता ग्रीस में भारतीय वूशु दल का प्रतिनिधित्व करते हुए दो रजत पदक जीते।पदक विजेता खिलाड़ियों में प्रियंका केवट 48 के जी रजत पदक,दुर्गेश्वर सिंह 85 केजी रजत पदक शामिल है।विश्वामित्र अवर्डि सारिका गुप्ता द्वारा जानकारी के अनुसार प्रियंका केवट विगत वर्ष भी मास्को वूशु स्टार प्रतियोगिता हेतु भारतीय वूशु दल में शामिल थी एवं दुर्गेश्वर सिंह वर्तमान में BSF में कार्यरत हैं। दोनों ही खिलाड़ी भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक सारिका गुप्ता से प्रशिक्षणरत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 30 देशों के खिलाड़ीयों ने भाग लिया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आई पी एस एन के त्रिपाठी, रजनीश सक्सैना, भाजपा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ,माया रजक, नितेश बर्मन,विकास चतुर्वेदी, अनामिशरण आदि ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here