U20 World Wrestling : दूसरी बार गोल्ड जीत इतिहास रच दिया अंतिम पंघाल ने

0
U20 World Wrestling : दूसरी बार गोल्ड जीत इतिहास रच दिया अंतिम पंघाल ने
U20 World Wrestling : दूसरी बार गोल्ड जीत इतिहास रच दिया अंतिम पंघाल ने

नई दिल्ली। गत दिवस अंतिम पंघाल इतिहास रचते हुए लगातार दो बार अंडर-20 विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गईं। उन्होंने यहां 53 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सविता ने भी 62 किग्रा में सोने का तमगा अपने नाम किया। भारत के सात पहलवानों ने इस बार पदक जीता है जिनमें तीन स्वर्ण शामिल हैं।

अंतिम कुंडू (65 किग्रा) ने रजत और रीना (57 किग्रा), आरजू (68 किग्रा) और हर्षिता (72 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। हरियाणा के हिसार की रहने वाली पंघाल ने यूक्रेन की मारिया येफ्रेमोवा को 4-0 से हराया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ दो अंक गंवाए। अंतिम ने साबित कर दिया कि एशियाई खेलों के ट्रायल के लिए विनेश फोगाट को चुनौती देना अति आत्मविश्वास नहीं था। पिछले साल वह जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं और अब सीनियर स्तर पर भी खेलती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here