Uber Cup: अष्मिता चालिहा ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन, उबेर कप क्वार्टर फाइनल में जापान से हारी भारतीय महिला टीम

0

चेंगदू: अष्मिता चालिहा ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन युवा और अनुभवहीन भारतीय महिला टीम को उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में गुरुवार को जापान ने 3-0 से हराया। पीवी सिंधू के बगैर खेल रही भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में कनाडा और सिंगापुर को हराकर नॉकआउट के लिये क्वालिफाई किया था, लेकिन आखिरी लीग मैच में उसे चीन ने 5-0 से मात दी थी। दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी चालिहा को 67 मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी आया ओहोरी ने 21-10, 20-22, 21-15 से हराया।

ईशारानी बरूआ को दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने 21-15, 21-12 से शिकस्त दी। वहीं राष्ट्रीय चैम्पियन प्रिया के और श्रुति मिश्रा को दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा ने 21-8, 21-9 से हराया। भारत तीन बार 1957, 2014 और 2016 में उबर कप सेमीफाइनल में पहुंचा है। गत चैम्पियन भारतीय पुरूष टीम थॉमस कप क्वार्टर फाइनल में चीन से खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here