उदिता वर्मा ने जीता महिला सिंगल्स का खिताब, 150 खिलाड़ी ले रहे भाग

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल: टीटी नगर स्टेडियम में चल रही 30वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता में उदिता वर्मा ने महिला वर्ग का सिंगल्स खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उदिता ने लतिका को सीधे सेटों में 21-15, 21-16 से हराया। सेमीफाइनल में उदिता ने दीपका को 21-10, 21-6 से हराया था, जबकि लतिका ने खुशबू को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस प्रतियोगिता में शहर के मीडिया जगत से जुड़े 150 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को सुबह 10 बजे से पुरुष वर्ग के सिंगल्स और डबल्स मुकाबले तथा महिला वर्ग के डबल्स मैच खेले जाएंगे। रविवार को टूर्नामेंट का समापन और पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कोर्ट नंबर-2 पर बैडमिंटन खेलकर किया। इस मौके पर खेल संचालक राकेश गुप्ता, रिलायंस के अनुपम गुप्ता, विनय तोमर, संरक्षक मृगेंद्र सिंह और कई खेल हस्तियां मौजूद रहीं। संचालन वरिष्ठ कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here