34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

साई एनसीओई भोपाल में जूडो हॉल और सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का शिलान्यास

– केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

एनएसटी न्यूज, भोपाल। देश में खेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई), भोपाल में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले जूडो हॉल और सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल सचिव हरि रंजन राव (आईएएस) भी वर्चुअल रूप से मौजूद रहे।

करीब 16 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला जूडो हॉल विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। इसमें आधुनिक जूडो मैट्स, स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग एरिया और खिलाड़ियों के लिए सहायक अवसंरचना विकसित की जाएगी। यह केंद्र जूडो खिलाड़ियों के उच्चस्तरीय प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभाएगा।

इसके साथ ही लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से 8 लेन वाला 400 मीटर लंबा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक तैयार किया जाएगा, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण माहौल मिलेगा। अपने संबोधन में डॉ. मांडविया ने कहा कि देश के खेल परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव हो रहा है और उन्नत खेल सुविधाएं अब गांवों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिशन मोड में काम करना होगा। साथ ही खेल अवसंरचना के निर्माण के साथ उसके रख-रखाव पर भी विशेष जोर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles