नेशनल सेलिंग में एकता और शैला ने भारत को दिलाया कांस्य पदक

0

भोपाल| मप्र वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलर एकता यादव और शैला चार्ल्स की जोड़ी ने जकार्ता के नेशनल सेलिंग स्कूल में 18 से 25 जून 2018 तक आयोजित एशियन सेलिंग चैंपियनशिप में देश के लिए कांस्य पदक जीता है। यह पदक उन्होंने 49er एफएक्स क्लास बोट में जीता है। भारतीय टीम के 29 खिलाड़ियों में 8 खिलाड़ी मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के शामिल थे। चैंपियनशिप के आप्टीमिस्ट बालिका वर्ग में अकादमी की खिलाड़ी उमा चैहान और रितिका दांगी ने क्रमशः चौथा और पांचवा स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में आशीष विश्वकर्मा ने भी चौथा स्थान अर्जित किया। इसी तरह लैजर 4.7 ओपन वर्ग में अकादमी के खिलाड़ी गोविन्द बैरागी ने पांचवा और हर्षिता तोमर ने सातवां स्थान प्राप्त किया।