UP T20 League 2026: साहब युवराज ने मारी टॉप-5 में एंट्री, रिंकू की रैंकिंग गिरी

0

नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 के 10 मुकाबले पूरे हो चुके हैं। 10वें मुकाबले में काशी रुद्रास के सलामी बल्लेबाज साहब युवराज सिंह ने कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाफ शानदार 91 रन की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 56 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत काशी रुद्रास ने 167/6 का स्कोर खड़ा किया और मुकाबला सात रन से अपने नाम किया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ साहब युवराज ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में जगह बना ली, जबकि रिंकू सिंह खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गए।

यूपी टी20 लीग के 10 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर करन शर्मा बने हुए हैं जिन्होंने 4 मैचों में 169 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर 4 मैचों में 162 रन बनाने वाले सिद्धार्थ यादव मौजूद हैं। तीसरे स्थान पर अभिषेक गोस्वामी 4 मैचों में 141 रन बनाकर मौजूद हैं जबकि चौथे स्थान पर साबिह युवराज सिंह आ गए हैं जिन्होंने 4 मैचों में 138 रन बनाए हैं। वहीं अभिषेक प्रताप सिंह 4 मैचों में 111 रन बनाकर मौजूद हैं जबकि रिंकू सिंह छठे नंबर पर आ गए जिन्होंने 4 मैचों में कुल 108 रन बनाए हैं।

यूपी टी20 लीग 2026 के 10 मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अभिनंदन सिंह शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने तीन मैचों में आठ विकेट हासिल किए हैं। वहीं, जीशान अंसारी तीन मैचों में सात विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। अटल बिहारी राय चार मैचों में छह विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सुनील कुमार चौथे और यश गर्ग पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। शुरुआती मुकाबलों के बाद इन गेंदबाजों ने अपनी टीमों के लिए लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

यूपी टी20 लीग 2026 के 10 मैचों के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
प्लेयर मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 6 4
करन शर्मा 4 4 1 169 92 56.33 104 162.5 1 15 7
सिद्धार्थ यादव 4 4 162 51 40.5 100 162 1 11 10
अभिषेक गोस्वामी 4 4 1 141 76 47 101 139.6 1 8 11
साहब युवराज सिंह 4 3 138 91 46 92 150 1 7 10
अभय प्रताप सिंह 4 4 111 70 27.75 69 160.87 1 6 12
प्लेयर मैच पारी ओवर रन विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत इकानॉमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट मेडन
अभिनंदन सिंह 3 3 9.5 92 8 4/30 11.5 9.36 7.38 1
-जीशान अंसारी 3 3 11 101 7 3/19 14.43 9.18 9.43
अटल बिहारी राय 4 4 11.4 145 6 4/23 24.17 12.43 11.67 1
सुनील कुमार 4 4 12 154 6 3/42 25.67 12.83 12
यश गर्ग 3 3 9 56 5 4/19 11.2 6.22 10.8 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here