UP T20 League: करन शर्मा का जलवा, रिंकू सिंह की टॉप-5 से छुट्टी; टॉप-10 बड़ी पारियां

0

नई दिल्ली: यूपी टी20 लीग 2026 के आठ मुकाबले पूरे हो चुके हैं और आठवें मैच में मेरठ मैवेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर टीम को लगातार तीसरी जीत दिलाई। रिंकू ने महज 24 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और दो चौके शामिल रहे। हालांकि बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका, लेकिन डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम के तहत मेरठ मैवेरिक्स को विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ मेरठ की टीम अंकतालिका में भी शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।

रिंकू सिंह ने 8वें मैच में 24 गेंदों पर नाबाद 55 रन की पारी खेली और इस दौरान 6 छक्के और 2 चौके भी लगाए। पिछले 8 मैचों में ये किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई छठी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रही यानी इस लीग में अब तक खेले गए 8 मैचों के बाद बात अगर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की करें तो इसमें रिंकू सिंह टॉप-5 से बाहर हैं यानी वो छठे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर करन शर्मा हैं जिन्होंने अब तक की सबसे बड़ी 92 रन की पारी खेली है।

यूपी टी20 लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में सात्विक चिकारा 82 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अभिषेक गोस्वामी 76 रन की पारी के साथ तीसरे नंबर पर हैं। समीर रिजवी 71 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। वहीं करन शर्मा 67 रन की पारी के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। सूची में अजीत शर्मा सातवें, अराध्य यादव आठवें, मोहम्मद सैफ नौवें और बॉबी यादव दसवें स्थान पर हैं। इन बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार पारियां खेलकर टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है।

यूपी टी20 लीग के 8 मैचों के बाद सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
प्लेयर रन गेंद स्ट्राइक रेट छक्के चौके
करन शर्मा 92 48 191.67 9 4
स्वास्तिक चिकारा 82 45 182.22 4 9
अभिषेक गोस्वामी 76 52 146.15 3 7
समीर रिजवी 71 47 151.06 2 8
करन शर्मा 67 44 152.27 6 1
रिंकू सिंह 55 24 229.17 6 2
अजीत वर्मा 53 37 143.24 1 8
अराध्य यादव 51 42 121.43 2 5
मोहम्मद कैफ 45 32 140.63 3 3
बॉबी यादव 44 28 157.14 1 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here