भोपाल। भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्ववावधान में आयोजित होने वाली 32वीं रिलायंस ट्रॉफी टेबल–टेनिस प्रतियोगिता शनिवार से टीटी नगर स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें हर साल की तरह मीडिया संस्थानों से जुड़े करीब 70–80 प्लेयर भागीदारी करेंगे। इसमें पहले दिन सिंगल और दूसरे दिन डबल्स के मुकाबले खेले जाएंगे। विजेताओं को ट्रॉफी और ट्रेकसूट से नवाजा जाएगा।


