शाकिब अल हसन की इंजरी पर मिला अपडेट, कानपुर टेस्ट से हो बाहर सकते हैं

0

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सेलेक्टर हन्नान सरकार ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की उपलब्धता को लेकर बडा अपडेट दिया। भारत ने पहले टेस्ट मैच में चेन्नई में बांग्लादेश को 280 रन से हराया था और अब दोनों टीमों के बीच 27 सितंबर से दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जाएगा।

बांग्लादेश की टीम के भारत के हाथों चेन्नई टेस्ट मैच में करारी बार मिली और इसके पीछे इस टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का खराब प्रदर्शन भी रहा। वे दो पारियों में केवल 32 और 25 रन ही बना पाए और गेंद से भी उनका प्रदर्शन खराब रहा। बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर ने पहली पारी में 50 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 79 रन दिए और कोई सफलता उन्हें नहीं मिली। पहले टेस्ट के दौरान उनका खराब प्रदर्शन साथ ही चोट भी सुर्खियों में रहा।

शाकिब की इंजरी पर मिला अपडेट

चेन्नई टेस्ट मैच के दौरान टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शाकिब अल हसन को देरी से गेंदबाजी अटैक पर लगाया था और इसके बाद शांतो के इस फैसले पर अंगुली भी उठी थी। वही मैच के दौरान कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने ऑन एयर कहा था कि शाकिब की स्पिनिंग अंगुली और कंधे में तकलीफ थी। हालांकि बीसीबी के मुख्य चिकित्सक डॉ. देबाशीष और बल्लेबाजी कोच डेविड हेम्प ने कहा कि उन्हें शाकिब की चोट के बारे में जानकारी नहीं है।

क्रिकबज के मुताबिक बांग्लादेश टीम के चयनकर्ता हन्नान सरकार ने अब ऑलराउंडर शाकिब की इंजरी पर अपडेट दिया है और खुलासा किया कि फिजियो उन पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और दूसरे टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता पर निर्णय बाद में लिया जाएगा। हन्नान ने कहा कि शाकिब अल हसन पूरी तरह से फिट थे जिसकी वजह से ही उन्हें पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी। उन्होंने कहा कि शाकिब हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। जब वे प्लेइंग इलेवन में होते हैं, तो हमारे लिए टीम संयोजन बनाना आसान होता है। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अभी वक्त है और हम देखेंगे कि वो किस स्थिति में हैं और फिर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने पर फैसला किया जाएगा।

हन्नान ने कहा कि हमें पता है कि उनके हाथ में दर्द पर चर्चा हो रही है, लेकिन पहले टेस्ट से पहले उन्हें ये दर्द नहीं था। हमने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने से पहले फिजियो से मंजूरी ली थी और वो पूरी तरह से फिट थे। वो सौ फीसदी फिट थे, लेकिन मैच के दौरान उन्हें शायद ये तकलीफ हुई है। जब उन्होंने गेंदबाजी शुरू की थी तब उन्हें यह महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि हम अभी कोई निर्णय नहीं लेना चाहते। इन दो दिनों में फिजियो ने उन्हें निगरानी में रखा है। जब हम मैदान पर वापस आएंगे, तो हमें फिजियो का फीडबैक मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here