31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अपर लेक पर रोमांच बढ़ाएंगे 500 रोअर्स, भोपाल में दो राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप 26 से 30 नवंबर तक

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल में एक बार फिर खेलों का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग 26 से 30 नवंबर तक अपर लेक पर दो राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इनमें 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स चैंपियनशिप और 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप शामिल हैं। दोनों प्रतियोगिताएं रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से होंगी। इस बार देश के 23 राज्यों से करीब 500 रोअर्स भोपाल पहुंच रहे हैं। जूनियर और इंटर-स्टेट दोनों श्रेणियों में खिलाड़ी अपनी गति, शक्ति और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। अत्याधुनिक रोइंग बोट्स और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तय किए गए ट्रैक पर जल क्रीड़ाओं का रोमांच बढ़ेगा।

अपर लेक पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स इवेंट्स की सफल मेजबानी कर चुका है। प्राकृतिक जल क्षेत्र, गहराई और लंबाई के कारण इसे रोइंग के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ स्थलों में गिना जाता है। इसी वजह से आयोजकों ने तैयारी पर खास ध्यान दिया है। बोट हाउस, वार्मअप ज़ोन, सुरक्षा, मेडिकल टीम और तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

राज्य सरकार का मानना है कि इस आयोजन से न सिर्फ युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा बल्कि मध्यप्रदेश की खेल क्षमताओं की छाप भी देशभर में मजबूत होगी। इसके साथ ही खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रोइंग जैसे ओलंपिक खेल को लोकप्रिय बनाने और युवाओं को इससे जोड़ने के लिए यह आयोजन अहम कदम माना जा रहा है।

प्रतियोगिता के लिए जलपथ चिन्हांकन, सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्रतिभागियों की सुविधाएं पूरी तरह तैयार हैं। आयोजन समिति का दावा है कि यह चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा जैसा अनुभव देगी। पांच दिनों तक चलने वाले मुकाबलों में दर्शक भी रोइंग की रोमांचक रफ्तार को करीब से देख सकेंगे। 26 नवंबर से भोपाल का अपर लेक देशभर के रोअर्स का केंद्र बनेगा और शहर एक बार फिर बड़े खेल आयोजन की सफल मेजबानी के लिए तैयार है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles