भोपाल: स्वर्गीय वैभव चांदेकर T 20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब भोपाल पुलिस ने रायसेन पुलिस को 64 रनों से पराजित कर जीत लिया। विजेता टीम की ओर से भीम शंकर और रियाज इकबाल ने शानदार अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में विशेष भूमिका निभाई।
नेहरू नगर भोपाल मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर रायसेन पुलिस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल पुलिस की टीम ने रायसेन पुलिस को 208 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। भोपाल पुलिस की ओर से कप्तान रियाज इकबाल ने नाबाद 61और भीम शंकर ने 87 रनों की पारी खेली। रायसेन पुलिस की ओर से हिमांशु शर्मा ने 3 और कृष्णा ने 2 विकेट प्राप्त किये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायसेन पुलिस की टीम 144 रन पर ऑल आउट हो गई। रायसेन पुलिस की ओर से रविंद्र परिहार ने 37 रन, अमित ने 32 व नरेंद्र ने 25 रन की पारी खेली। भोपाल पुलिस की ओर से रवि प्रकाश ने 3 और गौतम ने 2 विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए भीम शंकर को मैन ऑफ द फाइनल चुना गया। जबकी डीपी रियाज इकबाल को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। करण खुराना सेज ग्रुप व संजीव सक्सेना राधारमन ग्रुप द्वारा दोनों टीमों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर डीसीपी रियाज़ इकबाल, एसपी रायसेन विकास कुमार सहवाल व एआईजी पीएचक्यू नागेंद्र सिंह उपस्थित थे।
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी…
प्लेयर ऑफ़ द फाइनल – भीम शंकर।
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर – डीसीपी रियाज़ इकबाल।
बेस्ट बैट्समैन – सर्वेश यादव।
बेस्ट बॉलर – मनोज बडोला।
बेस्ट कैच – मंजीत ठाकुर।
मैन ऑफ़ द सीरीज – सुमन।
बेस्ट विकेट कीपर – हेमंत शाक्य।


