वैभव बने सिक्सर किंग, चौकों में साई सुदर्शन टॉप पर, 70 मैचों बाद टॉप-5 बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और अब सभी की नजरें प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने टॉप-4 में जगह बनाते हुए खिताब की दौड़ में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। अब इन टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग देखने को मिलेगी। इस पूरे सीजन में सभी 10 टीमों के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने की कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। 70 लीग मैचों के दौरान कई बल्लेबाजों ने अपने आक्रामक अंदाज से फैंस का खूब मनोरंजन किया और जमकर चौके-छक्के लगाए। आइए अब जानते हैं उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का कमाल किया।

इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स की लिस्ट

इस सीजन के लीग स्टेज में यानी 70 लीग मुकाबलों में छ्क्के लगाने के मामले में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारी और उन्होंने 14 मैचों में कुल 53 छक्के लगाए। वहीं दूसरे नंबर पर हैदराबाद के तूफानी बैटर अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने 14 मैचों में 43 छक्के लगाए जबकि 12 मैचों में 38 छक्के लगाकर मुंबई के बैटर रयान रिकेल्टन तीसरे स्थान पर रहे। लखनऊ के ओपनर मिचेल मार्श 13 मैचों में 36 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर रहे जबकि 14 मैचों में 32 छक्के लगाकर कूपर कोनोली और 13 मैचों में 32 छक्के लगाकर रजत पाटीदार और 13 मैचों में ही 32 छक्के लगाकर प्रियांश आर्या संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर रहे।

चौकों की बारिश करने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची जारी

70 लीग मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में साई सुदर्शन पहले स्थान पर रहे। गुजरात के इस ओपनर ने 14 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 चौके लगाए। दूसरे स्थान पर विराट कोहली रहे, जिन्होंने 14 मैचों में 59 चौके जड़े। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल और इशान किशन संयुक्त रूप से मौजूद रहे। दोनों बल्लेबाजों ने क्रमशः 13 और 14 मैचों में 57-57 चौके लगाए। चौथे स्थान पर केएल राहुल रहे, जिन्होंने 14 मैचों में 56 चौके लगाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह 55 चौकों के साथ पांचवें नंबर पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here