नई दिल्ली : दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मुकाबले में सार्थक रंजन ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से यादगार जीत दिलाई। इस मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली का सामना ईस्ट दिल्ली राइडर्स से हुआ, जहां लक्ष्य का पीछा करते हुए सार्थक ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी कर टीम को जीत तक पहुंचाया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से यश भाटिया ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला। वहीं, टीम के ओपनर वैभव कांडपाल इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा।
इस मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य मिला था और इस टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को आसानी से जीत लिया। ये नॉर्थ दिल्ली की इस सीजन के दूसरे मैच में पहली जीत रही।
सार्थक रंजन ने 95 रन ठोक पलट दिया मैच
ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ दूसरी पारी में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन ने शानदार पारी खेलते हुए 50 गेंदों पर 95 रन बनाए और इस दौरान 8 छक्के और 7 चौके भी जड़े जबकि उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 190.00 का रहा। सार्थक के साथ वैभव कांडपाल टीम के लिए ओपन करने आए थे, लेकिन वो 3 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए जबकि टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज यश भाटिया ने भी शानदार पारी खेली और वो 34 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे।
सुजल सिंह ने नाबाद 82 रन ठोक टीम को दिलाई मजबूती
ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से सुजल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी इस बेहतरीन पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे, जिसकी बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। उनके अलावा वैभव बिसला ने 12 गेंदों में 19 रन, सुयांश रैना ने 9 गेंदों पर 16 रन, अर्पित ने 18 रन, ध्रुव कौशिक ने 14 रन और कप्तान मयंक रावत ने 16 रन का योगदान दिया। वहीं, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी में मयंक डागर ने दो विकेट चटकाए, जबकि वैभव कांडपाल को एक सफलता मिली।


