टी20 में वैभव का महारिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में 100 छक्के लगाने का कमाल

0

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में तहलका मचा रहे इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात के खिलाफ 36 रन की पारी खेलते हुए 3 छक्के लगाए। इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। इतना ही नहीं, उन्होंने सबसे कम गेंदों में 100 टी20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

गुरबाज को पीछे छोड़ वैभव ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बैटर बने। उन्होंने ये कमाल सिर्फ 514 गेंदों पर किया और ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। यही नहीं वो टी20 में सबसे कम उम्र में 100 छक्के लगाने वाले बैटर भी बने। वैभव ने ये काल 15 साल 43 दिन की उम्र में किया और रहमानुल्लाह गुरबाज को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ये कमाल टी20 क्रिकेट में 20 साल 25 दिन की उम्र में किया था।

टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 100 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
15 वर्ष 43 दिन – वैभव सूर्यवंशी

20 वर्ष 25 दिन – रहमानुल्लाह गुरबाज
21 वर्ष 38 दिन – ऋषभ पंत
21 वर्ष 140 दिन – तिलक वर्मा
21 वर्ष 236 दिन – विल स्मीड

वैभव सूर्यवंशी पहुंचे दूसरे स्थान पर

वैभव अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने श्रेयस को पीछे छोड़ ये मुकाम हासिल किया और अब सिर्फ अभिषेक शर्मा से ही पीछे हैं। वैभव ने इस सीजन में अब तक कुल 40 छक्के लगाए हैं और वो अब जैसे ही 3 छक्के और लगाएंगे वो आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के एक सीजन में लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ जाएंगे।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

42 छक्के : अभिषेक शर्मा (2024)

40 छक्के : वैभव सूर्यवंशी (2026)
39 छक्के : श्रेयस अय्यर (2025)
38 छक्के : सूर्यकुमार यादव (2025)
38 छक्के : विराट कोहली (2024)
38 छक्के : विराट कोहली (2016)
37 छक्के : ऋषभ पंत (2018)

36 छक्के : अभिषेक शर्मा (2026)

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
  • 42 छक्के : अभिषेक शर्मा (2024)
  • 40 छक्के : वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 39 छक्के : श्रेयस अय्यर (2025)
  • 38 छक्के : सूर्यकुमार यादव (2025)
  • 38 छक्के : विराट कोहली (2024)
  • 38 छक्के : विराट कोहली (2016)
  • 37 छक्के : ऋषभ पंत (2018)
  • 36 छक्के : अभिषेक शर्मा (2026)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here