2026 में टी20 में वैभव का जलवा, बाबर आजम पीछे; इशान किशन नंबर-1

0

नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में सिर्फ 9 गेंदों पर 20 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इस छोटी लेकिन प्रभावी पारी की बदौलत उन्होंने 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, इस उपलब्धि के बावजूद वैभव अभी भी टॉप-10 में जगह नहीं बना पाए हैं। वहीं, इस सूची में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन सबसे अधिक रन बनाकर पहले स्थान पर काबिज हैं।

वैभव ने 20 रन की पारी खेली और वो अब साल 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 13वें नंबर पर आ गए जबकि बाबर आजम 14वें स्थान पर खिसक गए। वैभव ने साल 2026 में अब तक खेले 21 टी20 मैचों में कुल 888 रन एक शतक और 6 अर्धशतक की मदद से बनाए हैं जबकि बाबर ने इस साल अब तक 27 मैचों में 886 रन 2 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से बनाए हैं।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर इशान किशन मौजूद हैं जिन्होंने अब तक खेले 37 मैचों में एक शतक और 12 अर्धशतक की मदद से कुल 1385 रन बनाए हैं। फिन एलन दूसरे नंबर पर 41 मैचों में 1277 रन के साथ मौजूद हैं जिन्होंने अब तक 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा हैं जो 7वें स्थान पर हैं। अभिषेक शर्मा ने अब तक खेले 37 मैचों में एक शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1075 रन बनाए हैं।

2026 में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-15 बैटर
पारीसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
इशान किशन2026-202637370138510337.43763181.52112414273
फिन एलन2026-202641403127710134.51661193.1935210893
मिचेल मार्श2026-202630*301123811142.68784157.928011675
साहिबजादा फरहान2026-2026313021112106*39.71729152.5337210953
रयान रिकेल्टन2026-202635*3551107123*36.9661167.472418777
स्टीव स्मिथ2026-2026303031078110*39.92714150.983519450
अभिषेक शर्मा2026-2026373721075135*30.71548196.1619910774
कुशल मेंडिस2026-202627273103910943.29697149.061809541
जोस बटलर2026-202641394103313129.51684151.0215210548
टिम सीफर्ट2026-202634331101710431.78662153.621938956
क्विटन डीकॉक2026-20263231292011531.72604152.312647558
ट्रिस्टन स्टब्स2026-202647*391990169*45.05673133.870404935
वैभव सूर्यवशी2026-20262121088810342.28380233.681617182
बाबर आजम2026-20262725688610346.63677130.872528419
उस्मान खान2026-20263432488310131.53567155.731549340

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here