Vaibhav Smriti Cricket:  एसटीएफ और सायबर की टीम जीती, अनुराग ने जमाया शानदार शतक 

0
भोपाल: क्रिकेट खिलाडी वैभव चांदेकर स्मृति नाइट टी-20 विभागीय व कार्पोरेट क्रिकेट स्पर्धा में आज एस टी एफ भोपाल राइजिंग स्टार को 53 रनों से एवं साइबर मुख्यालय ने एस बी को 71 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मैच में साइबर के अनुराग ने शानदार 104 रनों की पारी खेली।
पुलिस मैदान पर खेली जा रही स्पर्धा में आज एस टी एफ ने टॉस जीत कर पहले  बल्लेबाजी करते  हुए  राईजिंग स्‍टार की टीम के सामने 17 ओवरों मे 136  रनों का लक्ष्य रखा। एस टी एफ की ओर से जितेन्‍द्र ने 69 और मुस्‍ताक अली ने 21 रनों की पारी खेली। राईजिंग स्‍टार की तरफ से नीरज मालवीन ने 2 , अमित, राजकमल, त्रिलोकी और महैन्‍द्र ने 1-1 विकट लिया। लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी राईजिग स्‍टार की टीम निर्धारित ओवरों मे 7 विकेट पर 83 रन बना पाई जिसमे नीरज मालवीय ने 28 रनों की पारी खेली। एसटीएफ की ओर से मुश्‍ताक अली ने 4 विकेट झटके एवं सुनील, रुपेश व सतीश ने 1-1 विकेट लिया। एस टी एफ के मुश्‍ताक अली को मैन ऑफ द मैच से पुरस्‍कृत किया।
दूसरा मैच सायबर मुख्‍यालय व एस बी के मध्‍य खेला गया जिसमे सायबर मुख्‍यालय ने टॉस जीत कर पहले  बल्लेबाजी करते  हुए  एस बी की टीम के सामने 20 ओवरों मे 191  रनों का लक्ष्य रखा। सायबर मुख्‍यालय की ओर से अनुराग ने शतक जमाते हुए 104 रन बनाए और महेन्‍द्र राजपूत ने 29 रनों की पारी खेली। एस बी की तरफ से नरेन्‍द्र यादव और नागेन्‍द्र सिंह ने 2-2  विकट लिये। लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी एस बी की टीम निर्धारित ओवरों मे 7 विकेट पर 120 रन बना पाई जिसमे नागेन्‍द्र सिंह ने 48 और प्रीतम ठाकुर ने 23 रनों की पारी खेली। सायबर मुख्‍यालय की ओर से दिलीप, भगवत और मंजीत ने 2-2 विकेट झटके। सायबर मुख्‍यालय के अनुराग को मैन ऑफ द मैच से पुरस्‍कृत किया। दोनो मैचों के मैन ऑफ द मैच को एस पी नागेन्‍द्र सिंह द्वारा प्रदान की गई। इस मौके पर आयोजक सुभम सिंह चौहान एवं आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here