वैभव सूर्यवंशी बने भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

0

मैनचेस्टर. भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया। महज 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सूर्यवंशी भारत के सबसे युवा पुरुष क्रिकेटर बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह पूर्ण सदस्य देशों की पुरुष टीमों के लिए खेलने वाले दुनिया के दूसरे सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 1989 में 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। सचिन ने अपने करियर में 100 अंतरराष्ट्रीय शतक और सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाकर खुद को क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में शामिल किया। वैभव से पहले पाकिस्तान के हसन रजा, बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ, पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद और आकिब जावेद भी बेहद कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। हालांकि इनमें से कई खिलाड़ी शुरुआती सफलता के बाद लंबा प्रभाव नहीं छोड़ सके। अब भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर हैं कि क्या वह अपने शानदार आगाज को लंबे और सफल करियर में बदल पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here