वैभव सूर्यवंशी ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा: यूथ वनडे में भारत के शीर्ष 8 रन बनाने वाले बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-19 टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी के दौरान केवल 4 रन बनाते ही नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। इन 4 रन की मदद से वैभव अब यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गए।

वैभव सूर्यवंशी ने कोहली को पछाड़ा

यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा रन वाले बैटर्स की लिस्ट में विराट कोहली 8वें नंबर पर थे जिन्होंने 25 पारियों में 46.57 की औसत से 978 रन बनाए थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन बनाते ही वैभव के नाम पर अब 979 रन (खबर लिखे जाने तक) हो गए। वैभव ने ये कमाल अपनी 20वीं पारी में किया और उन्होंने अब तक इन पारियों में 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं जबकि कोहली ने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे। वैभव अब विराटकोहली से आगे निकल गए।

यूथ वनडे इंटरनेशनल में भारत के टॉप 8 सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

विजय जोल- 1404 रन
यशस्वी जायसवाल- 1386 रन
तन्मय श्रीवास्तव- 1316 रन
शुभमन गिल- 1149 रन
उनमुक्त चंद- 1149 रन
सरफराज खान- 1180 रन
वैभव सूर्यवंशी- 979 रन
विराट कोहली- 978 रन

बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता स्वीकार किया। शुरुआत भारतीय टीम के लिए खास अच्छी नहीं रही और टीम ने केवल 12 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए। कप्तान आयुष म्हात्रे 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए वेदांत त्रिवेदी बिना खाता खोले डक पर पवेलियन लौट गए। भारत ने इस मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। इससे पहले भारत ने यूएसके के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here