34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

वैभव सूर्यवंशी को मिला 16 टीमों वाले टी20 टूर्नामेंट में मौका, IPL 2026 से पहले दिखेगा जलवा

नई दिल्ली : आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी को पहली बार बड़े मंच पर खेलते हुए दुनिया ने देखा और उन्होंने अपने प्रदर्शन से खास छाप छोड़ी। महज एक साल में उनका कद और लोकप्रियता दोनों तेजी से बढ़े हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2025 में वह सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटरों में शामिल रहे। अब खबर है कि वैभव दो दशक से अधिक पुराने और प्रतिष्ठित डी.वाई. पाटिल टी20 टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेते नजर आ सकते हैं, जो उनके करियर के लिए एक और बड़ा मंच साबित हो सकता है।

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। शायद ही पिछले एक दशक या उससे भी ज्यादा के समय में कोई ऐसा क्रिकेटर हुआ है जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने से पहले ही इतनी सुर्खियां बटोरी हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अंडर 19 वर्ल्ड कप में जलवा बिखेरने के बाद और आईपीएल 2026 से पहले वैभव 16 टीमों वाले डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी 23 फरवरी से नवी मुंबई में शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं। वर्ल्ड कप के तुरंत बाद वह राजस्थान रॉयल्स के कैंप से जुड़ गए और फिलहाल तालेगांव में आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटे हैं। इस टूर्नामेंट में डी.वाई. पाटिल एकेडमी की दो टीमें भी भाग लेती हैं, और संभावना है कि वैभव को इनमें से किसी एक टीम में शामिल किया जाए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिपोर्ट में वैभव सूर्यवंशी और टूर्नामेंट आयोजकों, फिलहाल इस बात पर चर्चा चल रही है कि उन्हें किस टीम में शामिल किया जाए। हालांकि, संभावना काफी अधिक है कि वह आईपीएल से पहले इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। नवी मुंबई में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हर साल कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। चूंकि फिलहाल टीम इंडिया के खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं, ऐसे में जो खिलाड़ी मौजूदा स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं, वे आईपीएल की तैयारियों के लिए यहां खेल सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 496 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी अपने नाम किया था।

23 साल से जारी है इस टी20 टूर्नामेंट की परंपरा

डी.वाई. पाटिल टी20 टूर्नामेंट का इतिहास 23 साल पुराना है और इसकी शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की जाती है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी अतीत में इस टूर्नामेंट का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में यदि आगामी सीजन में वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते हैं, तो उन्हें अनुभवी खिलाड़ियों के सामने अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles